गौड़ाबौराम कुमैई-भदौन में पैक्स चुनाव आज

भास्कर न्यूज|गौड़ाबौराम पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दल पदाधिकारियों, गश्ती पदाधिकारियों एवं सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मिहिर मयंक ने बताया कि कुमैई-भदौन पैक्स चुनाव का मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि कुमैई-भदौन पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी तथा सदस्य (सामान्य) पद के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मतदान उपरांत प्रखंड मुख्यालय में मतगणना कार्य भी बुधवार को किया जाएगा। सारी तैयारी पूर्ण कर लिया गया है। भास्कर न्यूज|गौड़ाबौराम पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दल पदाधिकारियों, गश्ती पदाधिकारियों एवं सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मिहिर मयंक ने बताया कि कुमैई-भदौन पैक्स चुनाव का मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि कुमैई-भदौन पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी तथा सदस्य (सामान्य) पद के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मतदान उपरांत प्रखंड मुख्यालय में मतगणना कार्य भी बुधवार को किया जाएगा। सारी तैयारी पूर्ण कर लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *