ओवैसी बोले- संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, ‘ईरान चले जाएं’ वाले बयान पर किया पलटवार

ओवैसी बोले- संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, ‘ईरान चले जाएं’ वाले बयान पर किया पलटवार

संभल : संभल DSP के बयान पर AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, क्या यह मुल्क DSP के बाप का है जो वह आर्डर दे रहे हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया कि अधिकारी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हैं।

दरअसल, संभल के असमोली क्षेत्र में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान डीएसपी कुलदीप कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के नाम पर स्थानीय माहौल खराब करने वालों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान-इजराइल संघर्ष को लेकर शहर की शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या कहा था डीएसपी ने

बैठक में डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा था कि कुछ लोग ईरान-इजराइल के मुद्दे पर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी को इतना ही लगाव है तो वह यहां माहौल खराब न करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को ईरान की इतनी चिंता है तो वह वहां जाकर उसका समर्थन करे।

ओवैसी ने दी मामले पर प्रतिक्रिया

हैदराबाद में इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा कि किसी अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दे। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई डीएसपी मुसलमानों से कह रहा है कि ईरान जाना है तो चले जाओ, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह देश आपके बाप का नहीं है। आप तो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भाषा बोल रहे हैं।’ ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर कल को कोई इजरायल के समर्थन में जुलूस निकाले तो क्या पुलिस उसी तरह कार्रवाई करेगी या उसका समर्थन करेगी?

सपा विधायक ने भी जताई नाराजगी

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने भी डीएसपी के बयान पर आपत्ति जताई। अलविदा जुमे की नमाज के बाद लोगों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी को ऐसी बातें कहनी थीं तो बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के दौरान भी कहना चाहिए था। विधायक ने कहा कि उस समय भारत में लोग बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। ऐसे में अधिकारियों को संतुलित और जिम्मेदार बयान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *