ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक पलटा, एक युवक की मौत:लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर हादसा, हादसे में एक गंभीर घायल

ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक पलटा, एक युवक की मौत:लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर हादसा, हादसे में एक गंभीर घायल

लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर ओयल चौकी के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक पहले सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकराया। इसके बाद उसने बाइक सवारों को अपनी चपेट में लिया, बिजली के ट्रांसफार्मर से जा भिड़ा और अंततः पिंक शौचालय के सामने पलट गया। हादसे में बाइक के पास खड़े अंकुश (28) पुत्र नेतराम, निवासी ग्राम सहनियापुर, थाना हरगांव, जनपद सीतापुर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। वहीं, अनूप कुमार चौहान (22) पुत्र कालीचरन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चौकी के पास बने तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे वेल्डिंग करा रहे ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ओयल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनूप का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *