हमारे क्रिकेटर वहां नहीं जाएंगे… IPL के बाद अब PSL भी नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान, बांग्लादेश सरकार का बड़ा बयान

हमारे क्रिकेटर वहां नहीं जाएंगे… IPL के बाद अब PSL भी नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान, बांग्लादेश सरकार का बड़ा बयान

PCB ने क्षेत्रिय तनावों की वजह से PSL 2026 का कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। अब टूर्नामेंट के मैच केवल कराची और लाहौर में बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे। जिसके बाद

बांग्लादेश के युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि अगर पीएसएल में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता है, तो हमारे क्रिकेटर वहां नहीं जाएंगे। 

बांग्लादेश के युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि अगर सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी रहती हैं, तो बांग्लादेश के क्रिकेटरों के पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में भाग लेने की संभावना नहीं है। यह बयान पीसीबी की ओर से पीएसएल 2026 के लिए एक संशोधित कार्यक्रम की घोषणा के बाद आया है, जिसमें सुरक्षा चिंताओं के चलते मैच केवल कराची और लाहौर में बंद दरवाजों के पीछे खेले जाने हैं। हालांकि खिलाड़ी कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से स्पष्ट निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

क्रिकबज से बातचीत में अमीनुल ने जोर देकर कहा कि सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी और बीसीबी से औपचारिक जानकारी मिलने के बाद ही कोई कदम उठाएगी। अमीनुल ने कहा कि निश्चित रूप से अगर पीएसएल में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता है, तो हमारे क्रिकेटर वहां नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले बोर्ड को हमें सुरक्षा चिंताओं के बारे में सूचित करना होगा। उसके बाद हम अपने आकलन (राष्ट्रीय एजेंसियों की जांच के बाद) के आधार पर एक आधिकारिक फैसला लेंगे।

मंत्रालय ने फिर बीसीबी के पाले में डाली गेंद

उन्होंने आगे कहा कि अगर पर्याप्त सुरक्षा आश्वासन दिए जाते हैं, तो मंत्रालय खिलाड़ियों के भाग लेने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर बीसीबी हमें यह आश्वासन देता है कि हमारे क्रिकेटरों के वहां जाने में कोई दिक्कत नहीं है, तो उस स्थिति में हमें कोई समस्या नहीं है। बोर्ड को यह सुनिश्चित करना होगा कि खिलाड़ी क्या चाहते हैं?

क्योंकि हम खेलों को हतोत्साहित नहीं करना चाहते और हम चाहते हैं कि हर कोई अपनी-अपनी जगहों से खेले। उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड को सुरक्षा और अन्य सभी मामलों पर हमसे सलाह-मशविरा करना चाहिए और अगर वे यह सुनिश्चित कर पाते हैं कि सब कुछ ठीक है, तो उस स्थिति में हम आगे बढ़ सकते हैं।

पीएसएल 2026 का कार्यक्रम संशोधित होने के बाद बढ़ी टेंशन

दरअसल, यह घटनाक्रम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से पीएसएल 2026 के लिए एक संशोधित कार्यक्रम की घोषणा के बाद सामने आया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत मैच केवल कराची और लाहौर में बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे। इसकी वजह क्षेत्रीय तनाव है। इस वजह से टूर्नामेंट में पहले ही कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

बांग्लादेश के छह खिलाड़ियों मुस्तफिजुर रहमान, परवेज़ हुसैन एमोन, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन को लीग में खेलने के लिए बीसीबी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) जारी कर दिए हैं। हालांकि, अब उनका लीग में भाग लेना सरकार की अंतिम मंजूरी पर निर्भर करता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *