गोलीबारी व लूट समेत अन्य नामजद आरोपी गिरफ्तार

सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक युवक के साथ जाती सूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट, गोलीबारी और लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारगंज निवासी राजीव कुमार वर्मा के पुत्र श्रेष्ठ वर्मा उर्फ नटवर के रूप में बताई गई है। घटना 28 मई 2025 की बताई गई है, जिसमें आरोप है कि बदमाशों के एक ग्रुप ने जातिसूचक गाली देते हुए युवक पर हमला कर दिया था और उसके दोनों पैर में गोली मार दी थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पीड़ित दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डीह पगड़ा का अजय कुमार पासवान को अस्पताल पहुंचाया गया। सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक युवक के साथ जाती सूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट, गोलीबारी और लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारगंज निवासी राजीव कुमार वर्मा के पुत्र श्रेष्ठ वर्मा उर्फ नटवर के रूप में बताई गई है। घटना 28 मई 2025 की बताई गई है, जिसमें आरोप है कि बदमाशों के एक ग्रुप ने जातिसूचक गाली देते हुए युवक पर हमला कर दिया था और उसके दोनों पैर में गोली मार दी थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पीड़ित दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डीह पगड़ा का अजय कुमार पासवान को अस्पताल पहुंचाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *