Oscars 2026 Winner One Battle After Another : ऑस्कर्स 2026 में ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ को बेस्ट फिल्म समेत 6 अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म की लीड एक्टर हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो (51)। ये फिल्म टाइटेनिकल से काफी फेमस हुए थे। लियोनार्डो डिकैप्रियो एक दिमागी बीमारी से लड़ रहे हैं। आइए, इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ मूवी का जलवा
निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन की मूवी ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में कमाल कर दिया है। ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ को बेस्ट फिल्म के साथ-साथ अन्य श्रेणी में भी कई पुरस्कार मिले। कुल मिलाकर ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ ने छह पुरस्कार अपने नाम किए।
लियोनार्डो डिकैप्रियो को कौन सी बीमारी?
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने ऑब्सेसिव-कम्पल्सिव डिसऑर्डर (OCD) के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात भी की है। पर्सनल लाइफ को गुप्त रखने वाले एक्टर ने इस बीमारी के बारे में बताया कि इसने कैसे उनके बचपन और करियर को प्रभावित किया।
ऑब्सेसिव-कम्पल्सिव डिसऑर्डर (OCD)
ऑब्सेसिव-कम्पल्सिव डिसऑर्डर ये एक मानसिक रोग है। इससे ग्रसित लोगों को अनचाहे ख्याल आते रहे हैं। साथ ही अत्यधिक सफाई पर जोर, बार-बार किसी चीज को जांचना, मन में गंदगी या नुकसान का डर समाना। हालांकि, डिकैप्रियो ने अपने OCD को “हल्का से मध्यम” बताया है। यह समस्या उनके बचपन में ही शुरू हो गई थी।
डिकैप्रियो ने अपने OCD अनुभव को बताया
उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्हें दरवाजों से कई बार गुजरने और चलते समय फुटपाथ पर खास निशानों या दरारों पर पैर रखने की तीव्र इच्छा होती थी। स्कूल जाते समय अगर वह किसी खास दरार पर पैर रखना भूल जाते थे, तो उसे “ठीक” करने के लिए कई ब्लॉक वापस पैदल चलकर जाते थे।
फिल्म ‘द एविएटर’ (The Aviator) का प्रभाव
बता दें, साल 2004 की फिल्म “द एविएटर” की शूटिंग के दौरान उनकी यह मानसिक स्थिति चर्चा में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने हॉवर्ड ह्यूजेस की भूमिका निभाई थी, जो खुद गंभीर OCD से पीड़ित थे।
मनोरोग विशेषज्ञ की मदद लें
उन्होंने OCD विशेषज्ञ डॉ. जेफरी श्वार्ट्ज के साथ मिलकर काम किया ताकि मस्तिष्क के उन “लूप्स” को समझ सकें जो इन आदतों का कारण बनते हैं। कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) का सहाला लिया और काफी हद तक काबू पाया। पर अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं।


