Oscar winners 2026 के विनर्स का हुआ ऐलान! जानें किस फिल्म और स्टार ने मारी बाजी?

Oscar winners 2026 के विनर्स का हुआ ऐलान! जानें किस फिल्म और स्टार ने मारी बाजी?

98th Oscar winners 2026: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का इवेंट शुरू हो गया है। बता दें, इस बार की ऑस्कर रेस में कई बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों ने अपनी धाक जमाई और इसमें सबसे खास बात ये रही कि इस बार ‘बेस्ट कास्टिंग’ केटेगरी को पहली बार शामिल किया गया है। साथ ही, इस लिस्ट में पहला अवॉर्ड फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को मिला है, जो एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है। तो चलिए पूरी विनर्स की लिस्ट देखें …

Oscar winners 2026 की लिस्ट

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
एमी मैडिगन (वीपन्स)

बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म
आर्को

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म
द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
फ्रैंकन्स्टीन (डेबोरा लिन स्कॉट)

बेस्ट कास्टिंग
वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म
द सिंगर्स

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)

मेकअप और हेयरस्टाइलिंग
फ्रैंकन्स्टीन

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
सिनर्स (लड्विग गोरेन्सन)

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म
मिस्टर नोबडी अगैंस्ट पुतिन

बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले
वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
सिनर्स

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
फ्रैंकन्स्टीन

ये फिल्में रही मुख्य

बता दें, इस बार ऑस्कर की विजेता फिल्मों में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’, ‘सिनर्स’, ‘फ्रैंकन्स्टीन’, ‘हैमनेट’ और ‘सेंटिमेंटल वैल्यूज’ मुख्य रहीं और खास रूप से ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने कई श्रेणियों में अपनी जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *