Pritika Swarup Swadesh Zip Necklace: ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर दिखा भारतीय कारीगरी का जलवा। एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन अकादमी (Elton John AIDS Foundation Academy) की पार्टी में भारतीय मूल की एक अंतरराष्ट्रीय फैशन मॉडल और ग्लोबल एंबेसडर, प्रितिका स्वरूप ने अपनी स्टाइल और खूबसूरत ज्वेलरी से वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस खास मौके पर उन्होंने भारतीय ब्रांड ‘स्वदेश‘ (Swadesh Brand) का एक बेहद अनोखा और आकर्षक नेकलेस पहना, जो भारतीय कला और खूबसूरत कारीगरी और आधुनिक डिजाइन के मिश्रण का शानदार उदाहरण है।
क्या है इस खूबसूरत नेकलेस की खासियत? (Pritika Swarup Swadesh Zip Necklace)
यह नेकलेस अपने अनोखे डिजाइन के कारण खास तौर पर चर्चा में है। इसे एक जिप (zip) के आकार में डिजाइन किया गया है, जो नेकलाइन पर बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस नेकलेस की खासियत ये है कि ये रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले जिप जैसे साधारण मोटिफ को हाई ज्वेलरी के रूप में बदल रहा है। इस नेकलेस को एक शानदार 6 कैरेट के जाम्बियन एमरॉल्ड (हरे पन्ने) से सजाया गया है। गहरे हरे रंग का यह एमरॉल्ड, उसके चारों ओर जड़े चमचमाते हीरों के साथ मिलकर शाही लुक देता है।
नेकलेस को बनाने में लगा कितना समय?
इस अनोखे आभूषण को तैयार करने में धैर्य और बारीकी के साथ काम करने में लगभग 160 घंटे का समय लगा। हर हीरे को हाथों से बेहद खूबसूरती से जड़ा गया है, जिससे इसकी चमक और भी बढ़ गई है। इस नेकलेस के जरिए स्वदेश ब्रांड ने यह दिखाया है कि किस तरह भारतीय पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ा जा सकता है।
Swadesh Brand का के ये बेशकीमती हार भारत की समृद्ध परंपरा और कारीगरों की अद्भुत कारीगरी को दुनियाभर में पहचान दिलाता है। प्रितिका स्वरूप ने जब इसे ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर पहना, तो यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं रहा, बल्कि भारतीय शिल्पकला और आधुनिक डिजाइन के अनूठे मिश्रण का प्रतीक बन गया। इस नेकलेस ने यह साबित कर दिया कि पारंपरिक कला को नए अंदाज में पेश किया जाए, तो वह दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना सकती है।


