झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के संयुक्त प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदला। शनिवार रात रांची, हजारीबाग, कोडरमा सहित कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। रांची में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। वहीं कुछ इलाकों में हल्का जलजमाव की स्थिति भी देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में यह बदलाव और तेज होगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। ओलावृष्टि, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने पांच अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं छह अप्रैल को रांची, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर समेत नौ जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। सात अप्रैल को भी धनबाद, बोकारो, दुमका, देवघर, पाकुड़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर बाद विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट इस मौसमी बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। शनिवार को जमशेदपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मेदिनीनगर में 37.8 और रांची में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सरायकेला में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री तक पहुंचा, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। अब बारिश के कारण इन जिलों में तापमान गिरने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 10 अप्रैल तक बादल, हल्की बारिश, यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, आठ और नौ अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश, वज्रपात और आंधी चल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 अप्रैल को रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। इस बार अप्रैल में सामान्य से अलग मौसम देखने को मिल रहा है, जहां दिन में धूप और शाम में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे मौसम सुहाना बना हुआ है। लोग शाम के समय बाहर निकलकर इसका आनंद ले रहे हैं, हालांकि तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के संयुक्त प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदला। शनिवार रात रांची, हजारीबाग, कोडरमा सहित कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। रांची में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। वहीं कुछ इलाकों में हल्का जलजमाव की स्थिति भी देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में यह बदलाव और तेज होगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। ओलावृष्टि, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने पांच अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं छह अप्रैल को रांची, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर समेत नौ जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। सात अप्रैल को भी धनबाद, बोकारो, दुमका, देवघर, पाकुड़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर बाद विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट इस मौसमी बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। शनिवार को जमशेदपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मेदिनीनगर में 37.8 और रांची में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सरायकेला में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री तक पहुंचा, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। अब बारिश के कारण इन जिलों में तापमान गिरने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 10 अप्रैल तक बादल, हल्की बारिश, यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, आठ और नौ अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश, वज्रपात और आंधी चल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 अप्रैल को रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। इस बार अप्रैल में सामान्य से अलग मौसम देखने को मिल रहा है, जहां दिन में धूप और शाम में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे मौसम सुहाना बना हुआ है। लोग शाम के समय बाहर निकलकर इसका आनंद ले रहे हैं, हालांकि तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।


