पंजाब में शीतलहर-घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट:16 जनवरी से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

पंजाब में शीतलहर-घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट:16 जनवरी से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अभी 2 दिन शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज (गुरुवार) पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। बुधवार को बठिंडा और फरीदकोट में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया । वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 16 तारीख से पहाड़ों पर बर्फबारी और पंजाब में हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। जबकि अगले सप्ताह बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है। धुंध की वजह से 22 फ्लाइट हुईं कैंसिल
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से बुधवार रात 10 बजे तक आने-जाने वाली कुल 22 फ्लाइटस कैंसिल हुईं। चंडीगढ़ से जाने वाली 6E681 (पुणे), 6E2113 (दिल्ली), 6E7413 (जयपुर), 6E5261 (मुंबई), 6E2315 (दिल्ली), 6E146 (लखनऊ), 6E627 (कोलकाता), 6E7743 (जयपुर), 6E6634 (बेंगलुरु), 6E2195 (दिल्ली), 5E5019 (मुंबई) फ्लाइट्स कैंसिल हुई है। इसी तरह चंडीगढ़ आने वाली 6E6448 (दिल्ली), 6E6552 (लखनऊ), 6E7414 (जयपुर), 6E6204 (मुंबई), 6E6506 (अहमदाबाद), 6E6252 (हैदराबाद), 6E242 (पुणे), 6E7742 (जयपुर), 6E7517 (धर्मशाला), 6E2196 (दिल्ली) फ्लाइट्स कैंसिल हुई। आज 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है। जबकि अमृतसर और तरनतारन में कोल्ड डे रहने की संभावना है। इसी तरह फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में शीत लहर (Cold Wave) चल सकती है। मौसम ड्राई रहने की संभावना है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि 17 तारीख तक मौसम ड्राई रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन 18 से 20 तारीख के बीच राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 16 तारीख से तापमान बढे़गा
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय बर्फीली हवाएं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से आ रही हैं, जिस कारण ठंड बढ़ी हुई है। हालांकि आज दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। लेकिन 16 तारीख से हवाओं का रुख बदल जाएगा। हवाएं अरब सागर से पहाड़ों की ओर चलेंगी। पहाड़ों पर पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनेगा, जिसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी और पंजाब में बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ेगा और यह 5 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। पाले में कमी आएगी और इस दौरान बादल भी छा सकते हैं। बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते ओले गिरने की संभावना
19 तारीख को पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन जाएगा। इसकी वजह से पहाड़ों से आने वाली हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से नमी लेकर फिर पहाड़ों की ओर जाएंगी। इससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। 20, 21, 22 और 23 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। 19 तारीख को सबसे पहले अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बारिश होगी, इसके बाद बाकी इलाकों में बारिश का असर दिखेगा। ऐसे रहेगा आने वाले दिनों में मौसम…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *