पटना के बापू सभागार में आज बिहार ईंट निर्माता संघ की ओर से भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए। संजय सरावगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हिंदू सुरक्षित हैं और ऐसी घटनाओं पर सरकार और प्रधानमंत्री की पूरी नजर है। एसआईआर से विपक्ष को अचानक आपत्ति क्यों संजय सरावगी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के विरोध पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले भी देश में एसआईआर की प्रक्रिया होती रही है, तब विपक्ष ने कभी आपत्ति नहीं जताई, लेकिन आज अचानक उन्हें इससे परेशानी क्यों हो रही है। घुसपैठियों से ईट भट्ठा पर काम नहीं करवाए नित्यानंद राय ने कहा कि घुसपैठियों से ईट भट्ठा पर काम नहीं करवाए। कम मजदूरी देकर अगर काम करवाते है, तो बिहारियों की हकमारी हो रही है। हमारे देश या बिहार का श्रम क्यों न लगे?
घुसपैठिए से देश के युवाओं, बेरोजगारों और नौजवानों की हकमारी हो रही है। आप अपने राजनीति की दुकान जरूर चलाइए, लेकिन घुसपैठियों को संरक्षण देना बंद करें। विजय सिन्हा ने कहा कि हम गलत करेंगे, लूटेंगे। इस मानसिकता से सरेंडर करते है, तो उनको ब्लैकलिस्टेड करेंगे। उन्हें बिहार ही नहीं देशभर में काम नहीं करने देने का प्रावधान व कानून मना रहे हैं। बालू माफिया और खनन माफिया सतर्क हो जाए। दोहन शोषण करनेवाले को पोषित करेंगे, तो आपको हम सहयोग भी नहीं कर पाएंगे। जबतक कोई खनन विभाग के अधिकारी या सचिव कुछ जानकारी लेते है, तब तक उनका ट्रांसफर हो जाता हैं। खनन विभाग में सचिव लगातार ट्रांसफर होते रहे हैं। जिससे बहुत सारे नियम कानून बनाने में परेशानी हो जाती है। फर्जी वोटिंग का आरोप, घुसपैठियों को बचाने की साजिश संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले फर्जी वोटिंग करवाता था। अब एसआईआर का विरोध कर रहा है। विपक्ष का स्पष्ट उद्देश्य है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से न हटें और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करते रहें। चुनाव आयोग का उद्देश्य साफ है- मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना, लेकिन विपक्ष इसका विरोध इसलिए कर रहा है। क्योंकि उनके राजनीतिक हित इससे प्रभावित हो रहे हैं। जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली संजय सरावगी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेता ने बिहार में भी एसआईआर का मुद्दा उठाया था, लेकिन जनता ने उनके मंसूबों को पहचान लिया। आज की जनता गलत जानकारी फैलाने वालों को छोड़ने वाली नहीं है। पश्चिम बंगाल की सरकार पर भी साधा निशाना पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि वहां की राज्य सरकार भी एसआईआर का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि उन्हें डर है कि घुसपैठियों और बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट से हट जाएंगे। यदि विपक्ष ने अपनी नीति नहीं बदली, तो पश्चिम बंगाल और असम में भी जनता उन्हें जवाब देगी। राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर तंज संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसा है। इन्होंने कहा कि जनता ने उस यात्रा का करारा जवाब दिया और कांग्रेस का “सूपड़ा साफ” कर दिया। विपक्ष को अब जाग जाना चाहिए और एसआईआर पर झूठी बयानबाजी बंद करनी चाहिए। चुनाव आयोग चाहता है कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटें, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पर देश को लूटने और बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पाताल से लेकर आसमान तक देश को लूटा है। यहां तक कि देश का सोना तक गिरवी रख दिया था। पीएम मोदी भारत को परम वैभव की ओर ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। उनका लक्ष्य भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में देश की साख को नुकसान पहुंचा। पटना के बापू सभागार में आज बिहार ईंट निर्माता संघ की ओर से भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए। संजय सरावगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हिंदू सुरक्षित हैं और ऐसी घटनाओं पर सरकार और प्रधानमंत्री की पूरी नजर है। एसआईआर से विपक्ष को अचानक आपत्ति क्यों संजय सरावगी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के विरोध पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले भी देश में एसआईआर की प्रक्रिया होती रही है, तब विपक्ष ने कभी आपत्ति नहीं जताई, लेकिन आज अचानक उन्हें इससे परेशानी क्यों हो रही है। घुसपैठियों से ईट भट्ठा पर काम नहीं करवाए नित्यानंद राय ने कहा कि घुसपैठियों से ईट भट्ठा पर काम नहीं करवाए। कम मजदूरी देकर अगर काम करवाते है, तो बिहारियों की हकमारी हो रही है। हमारे देश या बिहार का श्रम क्यों न लगे?
घुसपैठिए से देश के युवाओं, बेरोजगारों और नौजवानों की हकमारी हो रही है। आप अपने राजनीति की दुकान जरूर चलाइए, लेकिन घुसपैठियों को संरक्षण देना बंद करें। विजय सिन्हा ने कहा कि हम गलत करेंगे, लूटेंगे। इस मानसिकता से सरेंडर करते है, तो उनको ब्लैकलिस्टेड करेंगे। उन्हें बिहार ही नहीं देशभर में काम नहीं करने देने का प्रावधान व कानून मना रहे हैं। बालू माफिया और खनन माफिया सतर्क हो जाए। दोहन शोषण करनेवाले को पोषित करेंगे, तो आपको हम सहयोग भी नहीं कर पाएंगे। जबतक कोई खनन विभाग के अधिकारी या सचिव कुछ जानकारी लेते है, तब तक उनका ट्रांसफर हो जाता हैं। खनन विभाग में सचिव लगातार ट्रांसफर होते रहे हैं। जिससे बहुत सारे नियम कानून बनाने में परेशानी हो जाती है। फर्जी वोटिंग का आरोप, घुसपैठियों को बचाने की साजिश संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले फर्जी वोटिंग करवाता था। अब एसआईआर का विरोध कर रहा है। विपक्ष का स्पष्ट उद्देश्य है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से न हटें और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करते रहें। चुनाव आयोग का उद्देश्य साफ है- मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना, लेकिन विपक्ष इसका विरोध इसलिए कर रहा है। क्योंकि उनके राजनीतिक हित इससे प्रभावित हो रहे हैं। जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली संजय सरावगी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेता ने बिहार में भी एसआईआर का मुद्दा उठाया था, लेकिन जनता ने उनके मंसूबों को पहचान लिया। आज की जनता गलत जानकारी फैलाने वालों को छोड़ने वाली नहीं है। पश्चिम बंगाल की सरकार पर भी साधा निशाना पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि वहां की राज्य सरकार भी एसआईआर का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि उन्हें डर है कि घुसपैठियों और बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट से हट जाएंगे। यदि विपक्ष ने अपनी नीति नहीं बदली, तो पश्चिम बंगाल और असम में भी जनता उन्हें जवाब देगी। राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर तंज संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसा है। इन्होंने कहा कि जनता ने उस यात्रा का करारा जवाब दिया और कांग्रेस का “सूपड़ा साफ” कर दिया। विपक्ष को अब जाग जाना चाहिए और एसआईआर पर झूठी बयानबाजी बंद करनी चाहिए। चुनाव आयोग चाहता है कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटें, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पर देश को लूटने और बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पाताल से लेकर आसमान तक देश को लूटा है। यहां तक कि देश का सोना तक गिरवी रख दिया था। पीएम मोदी भारत को परम वैभव की ओर ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। उनका लक्ष्य भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में देश की साख को नुकसान पहुंचा।


