सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का विरोध:पप्पू यादव बोले- किसी भी कीमत पर केंद्र का सीधा शासन नहीं होने देंगे

सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का विरोध:पप्पू यादव बोले- किसी भी कीमत पर केंद्र का सीधा शासन नहीं होने देंगे

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चाओं का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, ऐसा नहीं होने देंगे और केंद्र सरकार को इस क्षेत्र पर सीधे शासन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कटिहार में मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल, कोशी और मिथिला को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी की बात कही जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी लेफ्टिनेंट या हिटलर की तरह यहां राज नहीं चलने देंगे और किसी के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे पप्पू यादव इससे पहले, पप्पू यादव कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। जदयू नेता निशांत कुमार के अपनी पार्टी की सदस्यता लेने पर पप्पू यादव ने कहा कि उनके आने से पार्टी में संभावित बिखराव रुक सकता है और कार्यकर्ताओं में विश्वास बढ़ेगा। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि असली सवाल निशांत कुमार का नहीं, बल्कि बिहार की जनता के अधिकारों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि बिहार में भाजपा की सरकार बनती है, तो उसे दिल्ली से नियंत्रित किया जाएगा और उसका संचालन केंद्रीय नेतृत्व करेगा। महिलाओं के सम्मान-सुरक्षा को लेकर चिंता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पप्पू यादव ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए और हर बेटी को न्याय मिलना आवश्यक है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चाओं का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, ऐसा नहीं होने देंगे और केंद्र सरकार को इस क्षेत्र पर सीधे शासन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कटिहार में मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल, कोशी और मिथिला को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी की बात कही जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी लेफ्टिनेंट या हिटलर की तरह यहां राज नहीं चलने देंगे और किसी के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे पप्पू यादव इससे पहले, पप्पू यादव कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। जदयू नेता निशांत कुमार के अपनी पार्टी की सदस्यता लेने पर पप्पू यादव ने कहा कि उनके आने से पार्टी में संभावित बिखराव रुक सकता है और कार्यकर्ताओं में विश्वास बढ़ेगा। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि असली सवाल निशांत कुमार का नहीं, बल्कि बिहार की जनता के अधिकारों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि बिहार में भाजपा की सरकार बनती है, तो उसे दिल्ली से नियंत्रित किया जाएगा और उसका संचालन केंद्रीय नेतृत्व करेगा। महिलाओं के सम्मान-सुरक्षा को लेकर चिंता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पप्पू यादव ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए और हर बेटी को न्याय मिलना आवश्यक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *