BHFL और ICICI AMC में निवेश का मौका, HDFC सिक्योरिटीज की नई रिपोर्ट ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

BHFL और ICICI AMC में निवेश का मौका, HDFC सिक्योरिटीज की नई रिपोर्ट ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

शेयर बाजार में इन दिनों भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। मौजूदा समय में ज्यादातर पोर्टफोलियो लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कहां पैसा लगाए और कहां नहीं। इसी बीच ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज की ताजा रिपोर्ट में कुछ चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने और एक से दूरी बनाने की सलाह दी गई है, जो निवेशकों के लिए अहम संकेत मानी जा रही है।

गिरावट के बीच BHFL शेयर में छिपा है मौका

बजाज हाउसिंग फाइनेंस (BHFL) को ब्रोकरेज ने मजबूत फंडामेंटल्स वाला स्टॉक बताया है। हाल के समय में हाई वैल्यूएशन के कारण इसमें गिरावट जरूर आई है और यह अपने 52 वीक हाई से करीब 50 प्रतिशत नीचे आ चुका है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब यह धीरे धीरे बायिंग जोन में प्रवेश कर रहा है। निवेशकों को 75 से 77 रुपये के दायरे में खरीदारी की सलाह दी गई है। अगर और गिरावट आती है तो 69 से 71 रुपये के स्तर पर इसे जोड़ना बेहतर माना जा रहा है। अगले चार तिमाहियों में इसका बेस टारगेट 85 रुपये और बुल केस में 90 रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

लंबी अवधि का मजबूत दांव

ICICI AMC को भी पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी गई है। कंपनी का एसेट बेस लगातार बढ़ रहा है और उसके पास 140 से 150 स्कीम्स का बड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। खासकर इक्विटी सेगमेंट में इसकी मजबूत पकड़ इसे निवेश के लिए आकर्षक बनाती है। ब्रोकरेज के अनुसार निवेशक 2840 से 2920 रुपये के दायरे में खरीदारी कर सकते हैं। यदि बाजार में और गिरावट आती है तो 2600 से 2650 रुपये के स्तर पर और निवेश किया जा सकता है। एक साल के नजरिए से इसका बेस टारगेट 3130 रुपये और तेजी की स्थिति में 3335 रुपये तक जाने की संभावना है।

TTML शेयर को बेचने की सलाह

टाटा टेलीसर्विसेज (TTML) को लेकर ब्रोकरेज ने सावधानी बरतने को कहा है और इस स्टॉक को बेचने की सलाह दी है। कंपनी भले ही क्लाउड और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में विस्तार कर रही है, लेकिन उस पर वित्तीय दबाव काफी अधिक है। सबसे बड़ी चिंता AGR देनदारी को लेकर है। मार्च 2025 तक कंपनी पर लगभग 19,300 करोड़ रुपये का कर्ज था। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मार्च 2026 से हर साल 4,167 करोड़ रुपये की 6 किस्त चुकानी होगी। ऐसे में स्टॉक का फेयर वैल्यू करीब 29.5 रुपये आंका गया है, जबकि मौजूदा कीमत इससे अधिक है, जो जोखिम को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *