पानीपत में लापता पब्लिक हेल्थ विभाग के ऑपरेटर की मौत:रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव, ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटे थे, परिवार कर रहा था तलाश

पानीपत में लापता पब्लिक हेल्थ विभाग के ऑपरेटर की मौत:रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव, ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटे थे, परिवार कर रहा था तलाश

पानीपत के गांव डमाना के रहने वाले पब्लिक हेल्थ विभाग के ऑपरेटर मनबीर (58) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मनबीर 26 जनवरी की शाम से लापता थे, जिनकी तलाश के दौरान गुरुवार को रेलवे पुलिस (GRP) ने उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिवार वाले सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। गणतंत्र दिवस की शाम से थे लापता परिजनों के अनुसार, मनबीर 26 जनवरी को अपनी ड्यूटी पर गए थे, लेकिन शाम को निर्धारित समय पर घर नहीं लौटे। चूंकि मनबीर अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखते थे और अक्सर ड्यूटी के बाद कार्यालय में रुक जाते थे या किसी रिश्तेदार के घर चले जाते थे, इसलिए शुरुआती तौर पर परिवार को ज्यादा चिंता नहीं हुई। कार्यालय पहुंचने पर बढ़ा संदेह जब काफी समय बीत जाने के बाद भी मनबीर का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिवार के सदस्य उनकी ड्यूटी वाले स्थान गांव डाहर स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां जाने पर पता चला कि वह ड्यूटी पर नहीं हैं। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ी और उन्होंने तलाश तेज कर दी। शव मिलने से गांव में शोक गुरुवार को राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने एक शव मिलने की सूचना परिवार को दी। सूचना पाकर परिजन तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त मनबीर के रूप में की। अंदेशा है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस की कार्रवाई रेलवे पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई (घटना) दर्ज की है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मनबीर की मृत्यु की खबर से गांव डमाना और विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *