रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया ऑपरेटर बर्खास्त

अररिया| जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती जारी रखते हुए फारबिसगंज अंचल कार्यालय के डेटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष निगरानी इकाई, बिहार द्वारा दर्ज मामले और विभागीय जांच के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को विशेष निगरानी इकाई ने उन्हें 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और बीएनएस 2023 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विभागीय जांच में उनका आचरण भ्रष्टाचारपूर्ण पाया गया। इसके आधार पर उन्हें 31 अक्टूबर 2025 से प्रभावी रूप से सेवा से हटा दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। अररिया| जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती जारी रखते हुए फारबिसगंज अंचल कार्यालय के डेटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष निगरानी इकाई, बिहार द्वारा दर्ज मामले और विभागीय जांच के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को विशेष निगरानी इकाई ने उन्हें 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और बीएनएस 2023 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विभागीय जांच में उनका आचरण भ्रष्टाचारपूर्ण पाया गया। इसके आधार पर उन्हें 31 अक्टूबर 2025 से प्रभावी रूप से सेवा से हटा दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *