गयाजी के धनगई थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है। संयुक्त कार्रवाई में 625 किलोग्राम डोडा और एक देसी हथियार जब्त किया गया। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में एक बार फिर से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि दूसरी बार चलाए गए अभियान में किसी प्रकार की कोई सफलता फोर्स को नहीं मिली। पुलिस अब अपने नेटवर्क के जरिए तस्करों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यवाहक कमांडेंट रविशंकर कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सनोज राज कर रहे थे। इसमें SSB के साथ राज्य उत्पाद शुल्क विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और जिला पुलिस की टीम भी शामिल रही। बता दें कि राज्य की नारकोटिक्स की टीम भी जिले में सक्रिय है। बड़ी मात्रा में डोडा व हथियार छुपाकर रखा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धनगई थाना क्षेत्र के बरसुदी गांव के पास जंगल में बड़ी मात्रा में डोडा व हथियार छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान झाड़ियों और सुनसान जगहों से 625 किलो डोडा बरामद किया गया। साथ ही एक देसी हथियार भी मिला। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की बारीकी से जांच की गई, लेकिन किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर पहले ही मौके से फरार हो गए। हथियार को धनगई थाना पुलिस को सौंपा बरामद डोडा और हथियार को धनगई थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही इस पूरे रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। गयाजी के धनगई थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है। संयुक्त कार्रवाई में 625 किलोग्राम डोडा और एक देसी हथियार जब्त किया गया। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में एक बार फिर से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि दूसरी बार चलाए गए अभियान में किसी प्रकार की कोई सफलता फोर्स को नहीं मिली। पुलिस अब अपने नेटवर्क के जरिए तस्करों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यवाहक कमांडेंट रविशंकर कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सनोज राज कर रहे थे। इसमें SSB के साथ राज्य उत्पाद शुल्क विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और जिला पुलिस की टीम भी शामिल रही। बता दें कि राज्य की नारकोटिक्स की टीम भी जिले में सक्रिय है। बड़ी मात्रा में डोडा व हथियार छुपाकर रखा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धनगई थाना क्षेत्र के बरसुदी गांव के पास जंगल में बड़ी मात्रा में डोडा व हथियार छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान झाड़ियों और सुनसान जगहों से 625 किलो डोडा बरामद किया गया। साथ ही एक देसी हथियार भी मिला। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की बारीकी से जांच की गई, लेकिन किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर पहले ही मौके से फरार हो गए। हथियार को धनगई थाना पुलिस को सौंपा बरामद डोडा और हथियार को धनगई थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही इस पूरे रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


