होर्मुज से सुरक्षित तेल लाने को ऑपरेशन ‘ऊर्जा सुरक्षा’ शुरू:ओलिंप‍िक में ट्रांसजेंडर महिलाओं की विमेन कैटेगरी में एंट्री बैन; 28 मार्च के करेंट अफेयर्स

होर्मुज से सुरक्षित तेल लाने को ऑपरेशन ‘ऊर्जा सुरक्षा’ शुरू:ओलिंप‍िक में ट्रांसजेंडर महिलाओं की विमेन कैटेगरी में एंट्री बैन; 28 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डॉलर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे 26 मार्च को अमेरिकी ट्रेजरी ने बताया कि अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे। 2. ओलिंपिक में अब ट्रांसजेंडर्स की महिला इवेंट्स में एंट्री बैन 26 मार्च को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने ट्रांसजेंडर्स की महिला कैटेगरी के इवेंट्स में एंट्री बैन कर दी है। 3. बालेन शाह ने नेपाल के पीएम पद की शपथ ली 27 मार्च को बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल के बालेन देश के सबसे कम उम्र के पीएम बने। 4. पेरियासामी कुमारन UK के नए हाई कमिश्नर अपॉइंट हुए 26 मार्च को विदेश मंत्रालय ने पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम में भारत का हाई कमिश्नर (उच्चायुक्त) अपॉइंट किया। 5. भारतीय नौसेना ने होर्मुज पर ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया 26 मार्च को भारतीय नौसेना ने होर्मुज के रास्ते आने वाले एनर्जी शिपमेंट (LNG, LPG, कच्चा तेल) को एस्कॉर्ट करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया। आज का इतिहास —————— ये खबरें भी पढ़ें… मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा: देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *