ऑपरेशन अमानत:157 बच्चों को परिवार से मिलाया, 60 लाख का सामान लौटाया

जालंधर | रेलवे सुरक्षा बल के फिरोजपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष के दौरान ऑपरेशन अमानत के तहत न केवल यात्रियों का खोया सामान लौटाया, बल्कि कई बिछड़े परिवारों को भी मिलाया। अभियान के तहत आरपीएफ ने 392 मामलों में कार्रवाई करते हुए यात्रियों का लगभग 60,23,405 रुपए का कीमती सामान बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया। इसमें लैपटॉप, मोबाइल, बैग और गहने जैसे कीमती सामान शामिल थे। इसी तरह आरपीएफ ने लापता या घर से भागे 157 बच्चों (119 लड़के और 38 लड़कियां) को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों से मिलवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *