वाराणसी में कुट्टू के आटे की खुलेआम बिक्री, नियमों को किया जा रहा नजरअंदाज

वाराणसी में कुट्टू के आटे की खुलेआम बिक्री, नियमों को किया जा रहा नजरअंदाज

नवरात्र के चलते कुट्टू के आटे की मांग तेजी से बढ़ गई है, लेकिन इसके साथ ही बाजारों में नियमों की अनदेखी भी सामने आ रही है। शहर के कई इलाकों में खुलेआम कुट्टू का आटा बेचा जा रहा है, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।खाद्य सुरक्षा विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि कुट्टू का आटा केवल एफएसएसएआई लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के साथ और सीलबंद पैकेट में ही बेचा जाए। इसके बावजूद कई दुकानदार बिना लाइसेंस के खुले में आटा तौलकर ग्राहकों को दे रहे हैं।

आटे की गुणवत्ता और सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

इतना ही नहीं, जहां पैक्ड आटा मिल भी रहा है, वहां कई उत्पादों पर पैकिंग तिथि, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और निर्माता की जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे आटे की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खुले में रखा आटा आसानी से नमी, गंदगी और फंगस की चपेट में आ सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

पैक किया गया कुट्टू का आटा ही खरीदें

खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ सीलबंद और मानकों के अनुसार पैक किया गया कुट्टू का आटा ही खरीदें। इससे स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों से बचा जा सकता है। साथ ही विभाग ने ऐसे नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *