रेवाड़ी आईटीआई में आम आदमी के लिए खुली लाइब्रेरी और तकनीकी वर्कशॉप खोली गई है। युवा 100 रुपए महीने देकर लाइब्रेरी और आजमन 300 रुपए प्रतिघंटा देकर तकनीकी वर्कशॉप में मौजूद इक्विपमेंट और टूल की सुविधाओं का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए https://itiharyana.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
युवा सस्ते में कर सकेंगे तैयारी डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार ने युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं की सस्ते में तैयारी करने का मौका देने के लिए यह कदम उठाया है। आईटीआई की लाइब्रेरी में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। सरकार ने कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशायल को यह जिम्मेदारी सौंपी हैं। युवाओं को लाइब्रेरी का प्रयोग करने के लिए केवल 100 रुपए मासिक फीस देकर सुबह 10 से शाम चार बजे तक लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे।
300 रुपए प्रतिघंटा देना होगा डीसी ने बताया कि इसी प्रकार से आईटीआई की वर्कशॉप का प्रयोग आम आदमी कर सकेंगे। इसके लिए प्रतिघंटा 300 रुपए भुगतान करना होगा। जिससे संस्थान में कंप्यूटर साक्षरता, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, वेल्डिंग और मोटर मैकेनिक व्हीकल जैसी विभिन्न वर्कशॉप भी खोली गई हैं। वर्कशॉप का उपयोग करने के लिए समय और स्लॉट पहले से निर्धारित करने होंगे, जिनकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। 300 रुपए प्रतिघंटा भुगतान कर आम आदमी इक्विपमेंट और टूल की सुविधाओं का लाभ ले सकता है। इसका लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य है।


