कटिहार में युवक की खुलेआम फायरिंग,VIDEO:गोढ़ी टोला का रहने वाला, पुलिस ने छापेमारी कर एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया

कटिहार में युवक की खुलेआम फायरिंग,VIDEO:गोढ़ी टोला का रहने वाला, पुलिस ने छापेमारी कर एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया

कटिहार में एक युवक द्वारा हवा में पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग करने का वीडियो 25 जनवरी की शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 33, गोढ़ी टोला दुर्गापुर का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में युवक काले पैंट और सफेद गाउन में सड़क पर एक पैर मोटरबाइक पर रखकर दोनों हाथों से पिस्टल लहरा रहा है। उसके साथ दो अन्य युवक भी दिख रहे हैं, और संभवतः चौथा युवक वीडियो बना रहा है। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… वीडियो पुष्टि के लिए जगह-जगह छापेमारी
रविवार देर रात जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस दल वार्ड संख्या 33, गोढ़ी टोला दुर्गापुर पहुंचा। पुलिस को अचानक देखकर मोहल्ले में काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने देर रात तक युवक की तलाश में छापेमारी की। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। कटिहार पुलिस प्रशासन अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तत्पर है। देसी कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो में दिखा
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया बैजनाथपुर चौक पर भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। रात के अंधेरे में बुलेट पर सवार एक युवक द्वारा देसी कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। कोढ़ा पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह युवक कोढ़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर सिमरिया निवासी मोहम्मद तमिज़ुद्दीन का पुत्र मोहम्मद सद्दाम था। वह बुलेट पर बैठकर देसी कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो में दिखा था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन भी दिया था। कटिहार में एक युवक द्वारा हवा में पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग करने का वीडियो 25 जनवरी की शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 33, गोढ़ी टोला दुर्गापुर का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में युवक काले पैंट और सफेद गाउन में सड़क पर एक पैर मोटरबाइक पर रखकर दोनों हाथों से पिस्टल लहरा रहा है। उसके साथ दो अन्य युवक भी दिख रहे हैं, और संभवतः चौथा युवक वीडियो बना रहा है। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… वीडियो पुष्टि के लिए जगह-जगह छापेमारी
रविवार देर रात जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस दल वार्ड संख्या 33, गोढ़ी टोला दुर्गापुर पहुंचा। पुलिस को अचानक देखकर मोहल्ले में काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने देर रात तक युवक की तलाश में छापेमारी की। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। कटिहार पुलिस प्रशासन अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तत्पर है। देसी कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो में दिखा
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया बैजनाथपुर चौक पर भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। रात के अंधेरे में बुलेट पर सवार एक युवक द्वारा देसी कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। कोढ़ा पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह युवक कोढ़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर सिमरिया निवासी मोहम्मद तमिज़ुद्दीन का पुत्र मोहम्मद सद्दाम था। वह बुलेट पर बैठकर देसी कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो में दिखा था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन भी दिया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *