IPL में सिर्फ इस खिलाड़ी ने लिए हैं 200 विकेट, भुवनेश्ववर, नरेन और बुमराह के पास इस सीजन इतिहास रचने का मौका

IPL में सिर्फ इस खिलाड़ी ने लिए हैं 200 विकेट, भुवनेश्ववर, नरेन और बुमराह के पास इस सीजन इतिहास रचने का मौका

आईपीएल के पूरे इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही गेंदबाज ऐसा है जिसने 200 विकेटों का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ है। ये कोई और नहीं, भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। 

Most Wickets in Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सभी टीमें अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को बेताब हैं। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जिनकी घातक गेंदबाजी ने इन बड़े-बड़े बल्लेबाजों को बार-बार परेशान किया है और उनकी कमर तोड़ी है।

IPL में 200 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल इकलौते गेंदबाज

खास बात यह है कि आईपीएल के पूरे इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही गेंदबाज ऐसा है जिसने 200 विकेटों का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ है। ये कोई और नहीं, भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने अब तक खेले गए 174 मैचों की 172 पारियों में 22.76 की बेहतरीन औसत से 221 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.96 की रही है।

भुवनेश्वर कुमार के पास बड़ा मौका

चहल के अलावा कोई अन्य गेंदबाज अब तक आईपीएल में 200 विकेट नहीं ले पाया है। लेकिन इस सीजन तीन गेंदबाजों के पास इस कीर्तिमान को अपने नाम करने का बड़ा मौका है। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 190 मैचों में 27.33 की बेहतरीन औसत से 198 विकेट चटकाए हैं। मात्र दो विकेट लेते ही वे आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर लेंगे।

IPL के टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज :

  • युजवेंद्र चहल: 200+ विकेट
  • ड्वेन ब्रावो: 183 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार: 180+ विकेट
  • सुनील नरेन: 190+ विकेट
  • पीयूष चावला: 190+ विकेट 

सुनील नरेन तीसरे नंबर पर

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार स्पिनर सुनील नरेन हैं। नरेन ने 189 मैचों की 187 पारियों में 25.63 के औसत से 192 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.79 की रही है। नरेन के पास भी इस सीजन यह उपलब्धि हासिल करने का बड़ा मौका है।

बुमराह के पास 200 विकेट लेने का मौका

नरेन के बाद भारतीय स्पिनर पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। इस लिस्ट में छठे नंबर पर मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। बुमराह ने अब तक 145 मैचों में 22.02 की शानदार औसत से 183 विकेट लिए हैं। ये तीनों ही गेंदबाज इस बार व‍िकेट्स की डबल सेंचुरी आईपीएल में पूरी कर सकते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *