भगवान हैं तभी तो बिहार से सुनने आए हैं मोबाइल पर सुने हैं बाबा बहुत अच्छे हैं विश्ववास दिलाते हैं,बाबा पर विशवास करते हैं मन में उम्मीद लेकर आए हैं, कथा में बाबा का प्रवचन सुनते हैं भगवान मान के बिहार से आए हैं यह कहना है बिहार से आई संजू देवी का। इसी तरीके से 50 हजार से ज्यादा भक्त प्रदीप मिश्र को सुनने माघ मेला में आए हैं। माघ मेला में सतुआ बाबा के शिविर में प्रसिद्द कथावाचक प्रदीप मिश्र की कथा चल रही है जिसमें भक्तों की इतनी भीड़ की कथा स्थल के चारो तरफ 500 मीटर के दायरे में भक्तों की भीड़ सड़क पर बैठकर दूर से ही लगी टीवी में देखकर कथा सुन रही। भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कथा स्थल के चारों ओर करीब 500 मीटर के दायरे में श्रद्धालु सड़कों पर बैठकर दूर-दूर लगाए गए टीवी स्क्रीन पर कथा सुनते नजर आए। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो कथा स्थल से करीब 3 किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। आसपास के सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी, यहां तक कि नजदीकी पीपा पुल को भी बंद कर दिया गया था। 27 तारीख से शुरू हुई इस कथा के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग शिविर में ही 24 घंटे डेरा जमाए हुए हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और आयोजकों को अतिरिक्त टेंट, टीवी स्क्रीन और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी। श्रद्धालुओं की आस्था का दृश्य हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे बैठकर टीवी स्क्रीन पर कथा देख रहे हैं, हाथ जोड़कर प्रवचन सुन रहे हैं और उसी स्थान की मिट्टी को माथे से लगाकर श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। पटना बिहार की रहने वाली संजू देवी ने बताया की मोबाइल पर सुने हैं बाबा बहुत अच्छे हैं विश्ववास दिलाते हैं बाबा विश्वास दिलाते हैं बाबा पर विशवास करते हैं मन में लेकर उम्मीद आए हैं कथा में बाबा का प्रवचन सुनते हैं भगवाने मान के बिहार से आए हैं सुमन देवी झारखण्ड से आई है स्पेशल कथा सुनने आए हैं हम लोग ,मोबाइल पर देखते हैं मुझे 24 घंटे मिल जाये तो देखे मुझे बहुत अच्छा लगता है पूजा तो पहले भी करते थे मगर अब जितना ये बताते है तो उनके अनुसार करते हैं लोगों का भला हो रहा प्रदीप मिश्र जी जो बताते हैं उपाय बताते हैं 1 दाना चावल का चढ़ाना चाहिए, 1 लोटा जल समस्या का हल यही सब बताते हैं और मै करती भी हु और फायदा मिल रहा है 3 साल से कर रह हैं पूरा भगवान मानते हैं कितने लोगों की समस्या का हल बताते है नौकरी घर दुआर जमीन सब हो जा रहा है जिसके कुछ नहीं था तो भगवान ही मानेंगे मुन्नू सिंह फरुक्खाबाद से बोले की भगवान का धाम है गंगा मैया की कृपा है उनकीगोद में पड़े हैं, श्रद्धा यही है की भगवान भला करे सबका साथी के साथ आए हैं प्रदीप मिश्रा तो विख्यात हैं इनको कौन नहीं जानता है पूरे विश्व में विक्ख्यात हैं कानपुर से रामा देवी ने बताया की इनकी कथा अच्छी लगती है भगवान का भरोसा लेकर आए हैं टीवी में देखते देखते सुनते-सुनते आस्था बढ़ गयी हैं अच्छा है लोगों का भला होता है तो लोग आते हैं उपाय बताते हैं लोगों का भरोसा है काम बनता है इसलिए भीड़ बढ़ गयी है


