ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उड़ाए लाखों:रमी कल्चर एप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, रिक्वेस्ट के बाद भी नहीं बंद किया अकाउंट

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उड़ाए लाखों:रमी कल्चर एप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, रिक्वेस्ट के बाद भी नहीं बंद किया अकाउंट

लखनऊ में ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत का एक और मामला सामने आया है। गोमतीनगर विस्तार निवासी युवक ने ऑनलाइन रमी खेलने वाले एप रमी कल्चर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि एप की लत के चलते युवक ने अपनी लाखों रुपए की जमा पूंजी गंवा दी। बार-बार अनुरोध के बावजूद कंपनी ने उनका अकाउंट बंद नहीं किया। गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर निवासी प्रमोद त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी प्रतिभा पांडे के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रमी कल्चर एप पर अकाउंट बनाकर ऑनलाइन रमी खेलना शुरू किया था। धीरे-धीरे उन्हें गेम की लत लग गई और उन्हें पता ही नहीं चला कि उनकी लाखों रुपए की कमाई खत्म हो चुकी है। अकाउंट बंद कराने के लिए किए सैकड़ों ई-मेल और कॉल पीड़ित के अनुसार, जब उन्हें नुकसान का एहसास हुआ तो उन्होंने गेम से दूरी बनाने का फैसला किया। इसके लिए रमी कल्चर कंपनी को सैकड़ों बार ई-मेल और फोन कॉल के जरिए अकाउंट बंद करने का अनुरोध किया, लेकिन कंपनी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जानबूझकर बनाई गई तकनीकी व्यवस्था का आरोप प्रमोद त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि एप में जानबूझकर ऐसी तकनीकी व्यवस्था की गई है, जिसमें यूजर खुद को अस्थायी रूप से ब्लॉक तो कर सकता है, लेकिन बाद में स्वयं ही अनब्लॉक भी कर लेता है। इससे लोग दोबारा गेम खेलने लगते हैं और लत और गहरी होती जाती है। आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि रमी कल्चर जानबूझकर लोगों को ऑनलाइन गेम की लत लगाकर उनसे धोखाधड़ी कर रहा है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *