झज्जर करीब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रोडवेज डिपो की बसों में फिर से ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए झज्जर डिपो प्रबंधन ने लंबी दूरी पर चलने वाली 25 बसों का विस्तृत टाइम शेड्यूल, किराया, दूरी (किलोमीटर) सहित अन्य जानकारी तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। मुख्यालय से स्वीकृति और पत्र मिलने के बाद यात्रियों को जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा मिल सकेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज एक बार फिर बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। करीब पांच साल पहले बंद हुई यह सुविधा अब दोबारा शुरू की जाएगी। इसके लागू होने के बाद यात्री घर बैठे ही अपनी मनपसंद सीट नंबर चुनकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। बस अड्डों पर टिकट के लिए लंबी कतारों से यात्रियों को मिलेगी राहत रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा मुख्य रूप से लंबी दूरी के रूटों पर चलने वाली बसों के लिए शुरू की जाएगी। इससे बस अड्डों पर टिकट के लिए लगने वाली लंबी कतारों से यात्रियों को राहत मिलेगी और वे पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे। बताया गया है कि कोरोना काल से पहले रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब विभाग द्वारा इस व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसे नियमों के अनुसार लागू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद यात्री विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यात्रा की तारीख, रूट और सीट नंबर का चयन कर टिकट बुक कर सकेंगे। इससे यात्रियों को सफर करने में पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी और बस अड्डों पर भीड़ भी कम होगी। 25 रूटों की बसों का शेड्यूल तैयार कर भेज-ट्रैफिक मैनेजर ट्रैफिक मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यालय द्वारा लंबे रूटों पर चलने वाली बसों का टाइम शेड्यूल मांगा गया था। झज्जर डिपो से ऐसे 25 रूटों की बसों का शेड्यूल तैयार कर भेज दिया गया है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। दोनों डिपो में 202 बसों का संचालन मिली जानकारी के अनुसार झज्जर डिपो में रोडवेज की कुल 127 बसें हैं, जिनमें से 17 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं। वहीं बहादुरगढ़ डिपो में 75 बसें हैं, जिनमें से 14 बसें किलोमीटर स्कीम वाली हैं। इस प्रकार दोनों डिपो में कुल 202 बसों का संचालन किया जा रहा है। एक दिन में लाखों का राजस्व यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज को अच्छा राजस्व भी प्राप्त हो रहा है। 9 मार्च को झज्जर बस स्टैंड से यात्रियों से कुल 9 लाख 25 हजार 759 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि बहादुरगढ़ बस स्टैंड से 6 लाख 69 हजार 592 रुपये की आय हुई।
क्रमांक रूट प्रस्थान समय मार्ग के प्रमुख पड़ाव 1 झज्जर – जयपुर – रोहतक 5:10 बजे रेवाड़ी, शाहजहांपुर, कोटपूतली, बहरोड़, पावटा, शाहपुर। 2 रोहतक – झज्जर – जयपुर 15:05 बजे झज्जर, रेवाड़ी, शाहजहांपुर, कोटपूतली, बहरोड़, पावटा, शाहपुर। 3 रोहतक – कोटा 7:20 बजे झज्जर, रेवाड़ी, शाहजहांपुर, कोटपूतली, बहरोड़, पावटा, शाहपुर, जयपुर, टोंक, बूंदी। 4 झज्जर – अलवर 7:28 बजे रेवाड़ी, कोटकासिम। 5 झज्जर – दिल्ली – बैजनाथ 16:40 बजे दिल्ली, चंडीगढ़, ऊना, कांगड़ा, पालमपुर। 6 झज्जर – रोहतक – हरिद्वार 5:10 बजे रोहतक, पानीपत, शामली, रुड़की। 7 बहादुरगढ़ – दिल्ली – बैजनाथ 8:30 बजे दिल्ली, चंडीगढ़, ऊना, कांगड़ा, पालमपुर। 8 बहादुरगढ़ – दिल्ली – धर्मशाला 12:00 बजे दिल्ली, चंडीगढ़, ऊना, ज्वालाजी, कांगड़ा। 9 बहादुरगढ़ – दिल्ली – जालंधर 9:20 बजे दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना। 10 बहादुरगढ़ – दिल्ली – लुधियाना 8:30 बजे दिल्ली, पानीपत, अंबाला 11 गुरुग्राम – गंगानगर 6:40 बजे — झज्जर, हिसार, सिरसा, ऐलनाबाद। 12 दिल्ली – भटिंडा 9:55 बजे हिसार, सिरसा, डबवाली। 13 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया रोहतक) 4:45 बजे रोहतक, पानीपत। 14 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया रोहतक) 5:35 रोहतक, पानीपत, करनाल, अंबाला। 15 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया रोहतक) 6:25 बजे रोहतक, पानीपत, करनाल, अंबाला। 16 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया रोहतक) 6:50 बजे रोहतक, पानीपत, करनाल, अंबाला। 17 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया रोहतक) 7:50 बजे रोहतक, पानीपत, करनाल, अंबाला। 18 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया रोहतक) 8:40 बजे रोहतक, पानीपत, करनाल, अंबाला। 19 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया रोहतक) 9:10 बजे रोहतक, पानीपत, करनाल, अंबाला। 20 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया रोहतक) 9:55 बजे रोहतक, पानीपत, करनाल, अंबाला। 21 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया सोनीपत) 5:30 खरखोदा, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला। 22 झज्जर – चंडीगढ़ (वाया सोनीपत) 9:36 बजे खरखोदा, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला। 23 बहादुरगढ़ – चंडीगढ़ (वाया सोनीपत) 5:30 बजे खरखोदा, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला। 24 बहादुरगढ़ – चंडीगढ़ (वाया सोनीपत) 6:11 बजे खरखोदा, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला। 25 बहादुरगढ़ – चंडीगढ़ (वाया सोनीपत) 7:17 बजे खरखोदा, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला।


