Onion Juice Vs Rosemary Oil: बालों का झड़ना होगा बंद, जानें प्याज और रोजमेरी तेल को इस्तेमाल करने का सही तरीका

Onion Juice Vs Rosemary Oil: बालों का झड़ना होगा बंद, जानें प्याज और रोजमेरी तेल को इस्तेमाल करने का सही तरीका

Onion Juice Vs Rosemary Oil: आजकल का प्रदूषण और खराब खान-पान का सबसे बुरा असर सभी के बालों पर दिख रहा है। कोई बालों के झड़ने से परेशान है, तो किसी को पतले बालों की चिंता परेशान कर रही है। ऐसे में बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की जगह अब वापस दादी-नानी के घरेलू नुस्खें काम आ रहे हैं। इन दिनों बालों के लिए सभी लोग कुछ न कुछ सर्च कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं प्याज का रस और रोजमेरी तेल।

प्याज का रस

प्याज सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूती भी देता है। सल्फर हमारे बालों में केराटिन बनाने में मदद करता है। जब आप प्याज का रस बालों की जड़ों में लगाते हैं, तो यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर देता है, जिससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और टूटना भी कम हो जाता हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या को भी रोकते हैं। अगर आप बालों में घनापन चाहते हैं, तो प्याज का रस आपके लिए बेस्ट है।

सफेद बालों का इलाज: प्याज का रस समय से पहले सफेद हो रहे बालों को रोकने में भी काफी मददगार माना जाता है।

घर पर कैसे बनाएं: दो मीडियम प्याज छीलकर पीस लें। अब एक सूती कपड़े की मदद से इसका रस निकाल लें। इसका नहाने से 15-20 मिनट पहले स्कैल्प पर इस्तेमाल करें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इसे इस्तेमाल करें।

प्याज का रस
onion juice (source: gemini)

रोजमेरी तेल

रोजमेरी तेल एक ऐसा नुस्खा है, जिसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। आजकल के मॉडर्न हेयर केयर में इसे नेचुरल मिनेक्सिडिल कहा जाता है। यह उपाय उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी स्कैल्प ऑयली रहती है और जो डैंड्रफ से परेशान हैं। यह डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (डीएचटी) हार्मोन को कम करने में भी मदद करता है जो बालों के पतले होने और झड़ने की मुख्य वजह है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, जिससे जड़ों को भरपूर ऑक्सीजन और पोषण मिलता है।

घर पर कैसे बनाएं: फ्रेश रोजमेरी की पत्तियों को नारियल या जैतून के तेल में डालकर हल्की आंच पर 30 मिनट तक पकाएं। इसे छानकर कांच की शीशी में भर लें। यह तेल न सिर्फ बालों को उगाता है बल्कि स्कैल्प को इन्फेक्शन से भी बचाता है।

रोजमेरी तेल
Rosemary Oil (source: gemini)

दोनों में से कौन सा बेस्ट

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं और आप उन्हें जड़ों से मजबूत और घना बनाना चाहते हैं, तो प्याज का रस सबसे असरदार है। खासकर उन लोगों के लिए जिनके बाल वक्त से पहले सफेद हो रहे हैं। वहीं, अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है, आपको डैंड्रफ की समस्या है और आपके नए बाल नहीं आ रहे, तो रोजमेरी तेल आपके लिए बेस्ट है। रोजमेरी तेल की खुशबू प्याज के रस से काफी अच्छी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *