बेगूसराय में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक की पहचान गढ़पुरा के सकड़ा निवासी शंकर यादव के पुत्र विकास कुमार यादव(25) के तौर हुई है। घायल बिट्टू कुमार वीरपुर के सरौंजा गांव का रहने वाला है। घटना बेगूसराय-रोसड़ा SH-55 पर सिउरी पुल के पास की है। एक युवक की मौके पर मौत जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मंझौल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेगूसराय में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक की पहचान गढ़पुरा के सकड़ा निवासी शंकर यादव के पुत्र विकास कुमार यादव(25) के तौर हुई है। घायल बिट्टू कुमार वीरपुर के सरौंजा गांव का रहने वाला है। घटना बेगूसराय-रोसड़ा SH-55 पर सिउरी पुल के पास की है। एक युवक की मौके पर मौत जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मंझौल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


