वन-वे व्यवस्था लागू करें, पार्किंग की हो समुचित सुविधा-DM:सड़क सुरक्षा, जाम और ब्लैक स्पॉट पर दिए निर्देश, यातायात सुधार को बनेगी कार्ययोजना

वन-वे व्यवस्था लागू करें, पार्किंग की हो समुचित सुविधा-DM:सड़क सुरक्षा, जाम और ब्लैक स्पॉट पर दिए निर्देश, यातायात सुधार को बनेगी कार्ययोजना

मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मधुबनी शहर की यातायात व्यवस्था, जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामले और चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मधुबनी शहर में सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम, पथ निर्माण विभाग, यातायात उपाधीक्षक और परिवहन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु ठोस योजना बनाने को कहा। डीएम ने शहर में वन-वे व्यवस्था लागू करने, समुचित पार्किंग सुविधा विकसित करने, प्रमुख स्थानों पर साइनेज और जेब्रा क्रॉसिंग बनाने, टोइंग वाहन की व्यवस्था करने तथा यातायात कंट्रोल रूम स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच हो जिलाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमावली का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की नियमित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। निजी विद्यालय संगठन के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हो। किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों के विपरीत वाहनों का संचालन नहीं किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जन-जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए, विद्यालयों में बच्चों के बीच वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और विचार गोष्ठियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पथ निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों के अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि सड़कों को मोटरेबल बनाए रखने हेतु नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण करें। जिले में चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर वहां दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं और उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मधुबनी शहर की यातायात व्यवस्था, जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामले और चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मधुबनी शहर में सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम, पथ निर्माण विभाग, यातायात उपाधीक्षक और परिवहन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु ठोस योजना बनाने को कहा। डीएम ने शहर में वन-वे व्यवस्था लागू करने, समुचित पार्किंग सुविधा विकसित करने, प्रमुख स्थानों पर साइनेज और जेब्रा क्रॉसिंग बनाने, टोइंग वाहन की व्यवस्था करने तथा यातायात कंट्रोल रूम स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच हो जिलाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमावली का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की नियमित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। निजी विद्यालय संगठन के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हो। किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों के विपरीत वाहनों का संचालन नहीं किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जन-जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए, विद्यालयों में बच्चों के बीच वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और विचार गोष्ठियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पथ निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों के अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि सड़कों को मोटरेबल बनाए रखने हेतु नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण करें। जिले में चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर वहां दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं और उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *