औरंगाबाद में ट्रेलर और ट्रैक्टर की टक्कर:हादसे में एक शख्स की मौत, चैती छठ पूजा के लिए देव जा रहे थे

औरंगाबाद में ट्रेलर और ट्रैक्टर की टक्कर:हादसे में एक शख्स की मौत, चैती छठ पूजा के लिए देव जा रहे थे

औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। चैती छठ पर पूजा के लिए देव सूर्य मंदिर जा रहे थे। घटना बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के पास की है। मृतक की पहचान गुलाम बीघा गांव निवासी राजेंद्र सिंह(45) के तौर पर हुई है। राजेंद्र सिंह चैती छठ का व्रत कर रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी इस पावन अनुष्ठान में शामिल थे। मंगलवार की सुबह देव जाने के लिए घर से निकले थे। जहां शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देना था। लेकिन रास्ते में ही हादसे के शिकार हो गए। ट्रैक्टर और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बारुण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। नाजुक उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद जमुहार ले जा रहे थे परिजन सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर डॉक्टरों ने उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजन इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिस घर में छठ पर्व की तैयारियां और श्रद्धा का माहौल था, वहां अब शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। चैती छठ पर पूजा के लिए देव सूर्य मंदिर जा रहे थे। घटना बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के पास की है। मृतक की पहचान गुलाम बीघा गांव निवासी राजेंद्र सिंह(45) के तौर पर हुई है। राजेंद्र सिंह चैती छठ का व्रत कर रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी इस पावन अनुष्ठान में शामिल थे। मंगलवार की सुबह देव जाने के लिए घर से निकले थे। जहां शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देना था। लेकिन रास्ते में ही हादसे के शिकार हो गए। ट्रैक्टर और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बारुण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। नाजुक उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद जमुहार ले जा रहे थे परिजन सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर डॉक्टरों ने उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजन इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिस घर में छठ पर्व की तैयारियां और श्रद्धा का माहौल था, वहां अब शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *