जेईई-मेन: छूटे विद्यार्थियों को एक और मौका:अप्रैल सेशन के आवेदन से चूके विद्यार्थी आज रात 9 बजे तक भर सकते हैं फॉर्म

जेईई-मेन: छूटे विद्यार्थियों को एक और मौका:अप्रैल सेशन के आवेदन से चूके विद्यार्थी आज रात 9 बजे तक भर सकते हैं फॉर्म

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई-मेन अप्रैल सेशन के ऑनलाइन आवेदन से चूके विद्यार्थियों को आवेदन का एक और मौका दिया गया है। विद्यार्थी 13 मार्च रात्रि 9 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की प्रक्रिया रात 11.50 बजे तक पूरी की जा सकती है। एक्सपर्ट भूपेंद्र मिढ्ढा ने बताया कि जेईई मेन अप्रैल सेशन के ऑनलाइन आवेदन से चूके कई विद्यार्थियों के आग्रह पर एनटीए ने दोबारा ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया है। इस संबंध में एनटीए द्वारा 12 मार्च को जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट किया गया है कि अप्रैल सेशन के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को पुनः ऑनलाइन आवेदन तथा त्रुटि सुधार की अनुमति नहीं दी गई है। अप्रैल सेशन के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन कर रहे विद्यार्थियों से आग्रह है कि वे आवेदन की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूर्ण करें क्योंकि उन्हें त्रुटि सुधार का मौका नहीं मिलेगा। जेईई-मेन अप्रैल सेशन का आयोजन 2 से 9 अप्रैल तक देश तथा कुछ विदेशी शहरों में किए जाने की संभावना है। इजरायल ईरान के मध्य युद्ध के चलते मध्य पूर्व के देशों में परीक्षा आयोजन को लेकर एनटीए ने कोई स्पष्ट दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। फिलहाल लाखों विद्यार्थियों को एनटीए द्वारा परीक्षा शहर की सूचना जारी किए जाने का इंतजार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *