मधेपुरा में एक माह का महाशिवरात्रि मेला शुरू:नौ कन्याओं ने फीता काटकर किया उद्घाटन, डीएम-एसपी रहे मौजूद

मधेपुरा में एक माह का महाशिवरात्रि मेला शुरू:नौ कन्याओं ने फीता काटकर किया उद्घाटन, डीएम-एसपी रहे मौजूद

मधेपुरा के सिंहेश्वर में रविवार को एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में आध्यात्मिक उल्लास देखते ही बन रहा था। नौ नवकन्याओं द्वारा फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद डीएम अभिषेक रंजन, एसपी संदीप सिंह सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मेला परिसर गूंज उठा और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल बन गया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की इस अवसर पर डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मेले के सफल संचालन के लिए व्यापक और बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बिहार सरकार द्वारा बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम के समग्र जीर्णोद्धार एवं विकास की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां मार्केट कॉम्प्लेक्स, धर्मशाला और फूड कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन का समन्वित सहयोग है। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सिंहेश्वर धाम को एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने आमजनों से सिंहेश्वर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने की अपील की तथा मेले को स्वच्छ, सुरक्षित और सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से नजर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, चिकित्सा शिविर, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेले में लगे झूले, खान-पान की दुकानें और सजावटी वस्तुओं के स्टॉल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मधेपुरा के सिंहेश्वर में रविवार को एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में आध्यात्मिक उल्लास देखते ही बन रहा था। नौ नवकन्याओं द्वारा फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद डीएम अभिषेक रंजन, एसपी संदीप सिंह सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मेला परिसर गूंज उठा और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल बन गया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की इस अवसर पर डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मेले के सफल संचालन के लिए व्यापक और बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बिहार सरकार द्वारा बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम के समग्र जीर्णोद्धार एवं विकास की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां मार्केट कॉम्प्लेक्स, धर्मशाला और फूड कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन का समन्वित सहयोग है। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सिंहेश्वर धाम को एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने आमजनों से सिंहेश्वर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने की अपील की तथा मेले को स्वच्छ, सुरक्षित और सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से नजर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, चिकित्सा शिविर, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेले में लगे झूले, खान-पान की दुकानें और सजावटी वस्तुओं के स्टॉल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *