जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहगांव निवासी गोलू कुमार, पिता किशुनदेव राम के रूप में हुई है। यह घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार अपनी बहन को झाझा स्थित उसके ससुराल छोड़ने गया था। बहन को सुरक्षित पहुंचाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डुमरी गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया टक्कर इतनी भीषण थी कि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सोनो रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनो रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालत लगातार बिगड़ने पर उसे पटना भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बहन को छोड़कर वापस घर लौट रहा था मृतक के चाचा वीरेंद्र राम ने बताया कि गोलू अपनी बहन को छोड़कर वापस घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारी। उन्होंने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश कर रही है। जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहगांव निवासी गोलू कुमार, पिता किशुनदेव राम के रूप में हुई है। यह घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार अपनी बहन को झाझा स्थित उसके ससुराल छोड़ने गया था। बहन को सुरक्षित पहुंचाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डुमरी गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया टक्कर इतनी भीषण थी कि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सोनो रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनो रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालत लगातार बिगड़ने पर उसे पटना भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बहन को छोड़कर वापस घर लौट रहा था मृतक के चाचा वीरेंद्र राम ने बताया कि गोलू अपनी बहन को छोड़कर वापस घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारी। उन्होंने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश कर रही है।


