किशनगंज में स्कूटी-पिकअप की टक्कर, एक की मौत:अष्ट्याम का सामान लेने जा रहे थे ; टोटो भी पलटा

किशनगंज में स्कूटी-पिकअप की टक्कर, एक की मौत:अष्ट्याम का सामान लेने जा रहे थे ; टोटो भी पलटा

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत लोनधोरा के मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इसमें ओवरटेक के वजह से एक स्कूटी और तेज रफ्तार पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। इसी दौरान एक टोटो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह दुर्घटना तब हुई जब स्कूटी ठाकुरगंज की ओर से आ रही थी और पिकअप वैन किशनगंज की दिशा से आ रही थी। स्कूटी पर तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी का वाहन संख्या BR 37AE8371 है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन सिंह के रूप में हुई है। घायलों में 17 वर्षीय मुकेश कुमार और 25 वर्षीय राहुल कुमार शामिल हैं। तीनों युवक पोठिया प्रखंड के बेलगाछी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. स्कूटी के तीनो युवक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है जो अष्ट्याम का सामान लेने जा रहे थे। घायलों को PHC भेजा गया वही घायलों को आनन फानन मे ठाकुरगंज PHC भेजा गया है. जहाँ सचिन शाह को मृत घोषित करते हुए दोनो घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक देवी चौक का निवासी है और उसके टोटो में सब्जी लदी हुई थी। टोटो चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह मौके से टोटो छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ठाकुरगंज थाने की पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव को पोस्त्मार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया हैं. इधर परिजनो और ग्रामीणों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत लोनधोरा के मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इसमें ओवरटेक के वजह से एक स्कूटी और तेज रफ्तार पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। इसी दौरान एक टोटो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह दुर्घटना तब हुई जब स्कूटी ठाकुरगंज की ओर से आ रही थी और पिकअप वैन किशनगंज की दिशा से आ रही थी। स्कूटी पर तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी का वाहन संख्या BR 37AE8371 है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन सिंह के रूप में हुई है। घायलों में 17 वर्षीय मुकेश कुमार और 25 वर्षीय राहुल कुमार शामिल हैं। तीनों युवक पोठिया प्रखंड के बेलगाछी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. स्कूटी के तीनो युवक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है जो अष्ट्याम का सामान लेने जा रहे थे। घायलों को PHC भेजा गया वही घायलों को आनन फानन मे ठाकुरगंज PHC भेजा गया है. जहाँ सचिन शाह को मृत घोषित करते हुए दोनो घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक देवी चौक का निवासी है और उसके टोटो में सब्जी लदी हुई थी। टोटो चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह मौके से टोटो छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ठाकुरगंज थाने की पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव को पोस्त्मार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया हैं. इधर परिजनो और ग्रामीणों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *