जमुई जिले के कटौना के समीप माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रही महिलाओं से भरे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब घरसंडा गांव से आठ लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट में गंगा स्नान के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कटौना के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हादसे में गरसंडा गांव निवासी 50 वर्षीय चंचली देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में दुखनी देवी (60), दया देवी (60), कारी देवी (60), सजनी देवी (35), मंजू देवी (45) और ई-रिक्शा चालक पिंटू तांती (26) शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया गया। चालक पिंटू तांती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल दया देवी ने बताया कि वे सभी रविवार सुबह गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। मामले की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और फरार ट्रक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जमुई जिले के कटौना के समीप माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रही महिलाओं से भरे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब घरसंडा गांव से आठ लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट में गंगा स्नान के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कटौना के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हादसे में गरसंडा गांव निवासी 50 वर्षीय चंचली देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में दुखनी देवी (60), दया देवी (60), कारी देवी (60), सजनी देवी (35), मंजू देवी (45) और ई-रिक्शा चालक पिंटू तांती (26) शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया गया। चालक पिंटू तांती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल दया देवी ने बताया कि वे सभी रविवार सुबह गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। मामले की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और फरार ट्रक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।


