कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अयोध्यागंज बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के समीप एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब एक किलो गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। कुरसेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नवाबगंज निवासी सुशील मंडल टेंपू से अवैध गांजा की खेप लेकर पुरानी बाजार, अयोध्यागंज की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इसे गंभीरता से लिया। लगभग एक किलो गांजा बरामद हुआ पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध टेंपू को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी सुशील मंडल के पास से लगभग एक किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कुरसेला थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों को की जानी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अयोध्यागंज बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के समीप एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब एक किलो गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। कुरसेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नवाबगंज निवासी सुशील मंडल टेंपू से अवैध गांजा की खेप लेकर पुरानी बाजार, अयोध्यागंज की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इसे गंभीरता से लिया। लगभग एक किलो गांजा बरामद हुआ पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध टेंपू को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी सुशील मंडल के पास से लगभग एक किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कुरसेला थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों को की जानी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


