गुमला में ऑटो पलटने से एक की मौत:पालकोट सड़क पर दो बाइक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, हादसे में तीन घायल

गुमला में ऑटो पलटने से एक की मौत:पालकोट सड़क पर दो बाइक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, हादसे में तीन घायल

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुमला-पालकोट सड़क पर बहेराटोली के पास एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक पी.सी. भगत की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक मदन बैठा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पालकोट से चालक सहित लगभग आधा दर्जन लोग ऑटो में सवार होकर गुमला आ रहे थे। बहेराटोली के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद एक बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दूसरे बाइक सवार और ऑटो में सवार रामेश्वर बैठा तथा कुंदेश्वर बैठा को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रामेश्वर बैठा की मौत हो गई। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक रामेश्वर बैठा पालकोट वन क्षेत्र में वाचर का काम करते थे। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुमला-पालकोट सड़क पर बहेराटोली के पास एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक पी.सी. भगत की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक मदन बैठा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पालकोट से चालक सहित लगभग आधा दर्जन लोग ऑटो में सवार होकर गुमला आ रहे थे। बहेराटोली के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद एक बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दूसरे बाइक सवार और ऑटो में सवार रामेश्वर बैठा तथा कुंदेश्वर बैठा को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रामेश्वर बैठा की मौत हो गई। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक रामेश्वर बैठा पालकोट वन क्षेत्र में वाचर का काम करते थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *