जमीन विवाद को लेकर भाईयों में बोलचाल के बाद एक भाई अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार पर मुक्को, लाठी से हमला कर दिया। हालांकि पास में खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना इलाके के कारटिया गांव बीती रात करीब साढ़े नो बजे का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद के चलते हमला किया है। दोनों पक्षों को चोटें नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सेड़वा कारटिया गांव निवासी भीखाराम विश्नोई रात को करीब साढ़े नो बजे अपनी स्टेशनरी दुकान पर था। इस दौरान उसके भाई राणाराम समेत चार लोग आए। दो भाई आपस में बहसबाजी शुरू हो गई। इस दौरान बहसबाजी इतनी बढ़ गई। भाई राणाराम और उसके साथ में आए उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में तोड़-फोड़ होने के साथ सारा सामान बिखर गया। तभी दुकान के बाहर खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस ने मामले को शांत करवाया। भीड़ को हटवाया। वहीं दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया- जमीन को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा था। रात को आपस में बहसबाजी के बाद मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के किसी को भी चोटें नहीं आई है। वहीं रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


