सोनीपत में 21 लाख रुपए ठगी में एक गिरफ्तार:रेलवे स्टेशनों पर कराई फर्जी ट्रेनिंग; करनाल में खुली पोल, रिमांड पर लिया

सोनीपत में 21 लाख रुपए ठगी में एक गिरफ्तार:रेलवे स्टेशनों पर कराई फर्जी ट्रेनिंग; करनाल में खुली पोल, रिमांड पर लिया

सोनीपत में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का सोनीपत की गन्नौर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवाओं को ठगने वाले मुख्य आरोपी राजेश, निवासी गांव दीवाना (पानीपत) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए न केवल फर्जी जॉइनिंग लेटर और आई-कार्ड थमाए, बल्कि ट्रेनिंग के नाम पर दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर एक महीने तक फर्जी हाजिरी भी लगवाई। जाने क्या है पूरा मामला? गांव पूगथला निवासी योगिन्द्र ने 13 दिसंबर 2024 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2021 में पानीपत निवासी नारायण नामक व्यक्ति ने उसे FCI (भारतीय खाद्य निगम) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए ठग लिए थे। जब नौकरी नहीं लगी और पैसे वापस मांगे गए, तो नारायण ने उसे राजेश (गिरफ्तार आरोपी) से मिलवाया। राजेश ने खुद को ऊंची पहुंच वाला व्यक्ति बताया और पीड़ित को रेलवे में नौकरी लगवाने का सपना दिखाया। इस “सौदे” के लिए कुल 20 लाख रुपए तय हुए। पुराने 7 लाख रुपए इसी में एडजस्ट करने की बात कहकर राजेश ने मेडिकल और कागजी कार्रवाई के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग किश्तों में 14 लाख रुपए (नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए) और ऐंठ लिए। इस तरह पीड़ित से कुल 21 लाख रुपए की ठगी की गई। ठगी का हाई-टेक तरीका: स्टेशनों पर करवाई फर्जी ट्रेनिंग आरोपी राजेश ने ठगी को असली दिखाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया: करनाल स्टेशन पर खुला राज जब नवंबर 2023 में पीड़ित को करनाल रेलवे स्टेशन पर पोस्टिंग का लेटर मिला, तो वह जॉइनिंग के लिए वहां पहुंचा। स्टेशन पर तैनात अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि रेलवे ने ऐसी कोई भर्ती ही नहीं निकाली है और सभी दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गन्नौर थाने के सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुनील की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे काेर्ट में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *