KMP पर लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:हथियार के बल पर छीने थे 50 हजार की नगदी और मोबाइल

KMP पर लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:हथियार के बल पर छीने थे 50 हजार की नगदी और मोबाइल

झज्जर पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बादली पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों से लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह वारदात KMP के पास बुपनिया गांव के नजदीक हुई थी। रात 1 बजे ट्रक में घुसकर की लूट थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार के बताया कि सतीश निवासी बादशाहपुर पचगाई (जिला बुलंदशहर, यूपी) ने शिकायत दी थी कि वह अपनी 22 टायरी ट्रक में आंध्र प्रदेश के करीमनगर से ग्रेनाइट पत्थर भरकर चंडीगढ़ जा रहा था। उसके साथ ड्राइवर राकेश (उत्तर प्रदेश) और हबीब (राजस्थान) भी थे। बुपनिया गांव के पास KMP पर ट्रक खराब हो गया। सतीश ने दोनों ड्राइवरों को केबिन में सुला दिया और खुद भी वहीं बैठा था। रात करीब 1 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर रॉन्ग साइड से आए और ट्रक के केबिन में घुस गए। पिस्तौल लगाकर छीने पैसे और मोबाइल आरोपियों ने सतीश और राकेश की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और ट्रक में रखे करीब 50 हजार रुपये व तीनों के मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बादली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने एक और आरोपी दबोचा मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई जयकरण की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। अदालत में पेश, भेजा गया जेल गिरफ्तार आरोपी को बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *