आरा में आदित्य हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:मामा के अफेयर में हुई थी भांजे की हत्या, गांव में कुएं से मिला था शव; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

आरा में आदित्य हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:मामा के अफेयर में हुई थी भांजे की हत्या, गांव में कुएं से मिला था शव; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

भोजपुर में पुलिस ने आदित्य पांडेय(10) अपहरण और हत्याकांड में एक आरोपी किया है। जिसकी पहचान कन्हैया तत्वा के तौर पर हुई है। बड़हरा थाना क्षेत्र के दुबे छपरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना बड़का लौहर गांव की है। सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में हुए विवाद, धमकी दिए जाने और मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी का भाई कुंवर तत्वा भी इस मामले में संदिग्ध है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जांच में तेजी पुलिस के अनुसार, मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए घटनास्थल बड़का लौहर गांव के साथ-साथ बच्चे के ननिहाल दुबे छपरा गांव में भी पूछताछ की जा रही है। दोनों स्थानों से अतिरिक्त सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम और कारणों का खुलासा हो सके। मायके में मिली थी धमकी मृतक आदित्य की मां ट्विंकल पांडेय ने बताया कि उनका मायका दुबे छपरा गांव में है। जो उनके ससुराल से करीब तीन किलोमीटर दूर है। छोटे भाई नीरज का गांव की एक लड़की से पिछले कई महीनों से बातचीत हो रही थी। बाद में दोनों के परिजन को इस संबंध की जानकारी हो गई थी। इसी विवाद को लेकर लड़की के पिता ने उनके भाई नीरज को जान से मारने की धमकी दी थी और अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। साथ ही उनके पूरे परिवार को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। परिवार ने इसे आपसी गुस्से में दी गई धमकी समझकर गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच 22 दिसंबर को उनका पुत्र आदित्य गांव में चल रहे यज्ञ में घूमने गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले ने उस वक्त भयावह मोड़ ले लिया, जब रविवार की सुबह एक कुएं से आदित्य का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। भोजपुर में पुलिस ने आदित्य पांडेय(10) अपहरण और हत्याकांड में एक आरोपी किया है। जिसकी पहचान कन्हैया तत्वा के तौर पर हुई है। बड़हरा थाना क्षेत्र के दुबे छपरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना बड़का लौहर गांव की है। सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में हुए विवाद, धमकी दिए जाने और मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी का भाई कुंवर तत्वा भी इस मामले में संदिग्ध है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जांच में तेजी पुलिस के अनुसार, मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए घटनास्थल बड़का लौहर गांव के साथ-साथ बच्चे के ननिहाल दुबे छपरा गांव में भी पूछताछ की जा रही है। दोनों स्थानों से अतिरिक्त सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम और कारणों का खुलासा हो सके। मायके में मिली थी धमकी मृतक आदित्य की मां ट्विंकल पांडेय ने बताया कि उनका मायका दुबे छपरा गांव में है। जो उनके ससुराल से करीब तीन किलोमीटर दूर है। छोटे भाई नीरज का गांव की एक लड़की से पिछले कई महीनों से बातचीत हो रही थी। बाद में दोनों के परिजन को इस संबंध की जानकारी हो गई थी। इसी विवाद को लेकर लड़की के पिता ने उनके भाई नीरज को जान से मारने की धमकी दी थी और अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। साथ ही उनके पूरे परिवार को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। परिवार ने इसे आपसी गुस्से में दी गई धमकी समझकर गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच 22 दिसंबर को उनका पुत्र आदित्य गांव में चल रहे यज्ञ में घूमने गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले ने उस वक्त भयावह मोड़ ले लिया, जब रविवार की सुबह एक कुएं से आदित्य का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *