आदर्श हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने किया सरेंडर:मां के बयान पर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, इंस्टाग्राम पर हुआ था विवाद

आदर्श हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने किया सरेंडर:मां के बयान पर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, इंस्टाग्राम पर हुआ था विवाद

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में हुए आदर्श हत्याकांड में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की मां अनुराधा देवी के बयान पर मौलाबाग वार्ड संख्या-12 निवासी नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव, मंजीत यादव, अमरजीत यादव, कुंदन यादव, सूरज यादव और रौशन यादव को आरोपी बनाया गया है। नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव, मंजीत यादव और अमरजीत यादव सगे भाई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी नवनीत ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हालांकि वारदात में इस्तेमाल हथियार अब तक बरामद नहीं हो सका है। रिमांड पर लेकर आरोपियों से पुलिस पूछताछ की तैयारी में है। इंस्टाग्राम पर हुआ था विवाद प्राथमिकी के अनुसार, कुछ दिन पहले आदर्श कुमार का आरोपियों से इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। शनिवार की शाम अनुराधा देवी अपने पुत्र के साथ पकड़ी चौक की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव और उसका भाई मंजीत यादव वहां पहुंचे। आरोप है कि नवनीत ने पिस्टल से आदर्श कुमार पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक आदर्श कुमार मूल रूप से बिहिया थाना क्षेत्र के झौंवा गांव वार्ड संख्या-4 का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में इंस्टाग्राम पर उपजे विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में हुए आदर्श हत्याकांड में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की मां अनुराधा देवी के बयान पर मौलाबाग वार्ड संख्या-12 निवासी नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव, मंजीत यादव, अमरजीत यादव, कुंदन यादव, सूरज यादव और रौशन यादव को आरोपी बनाया गया है। नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव, मंजीत यादव और अमरजीत यादव सगे भाई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी नवनीत ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हालांकि वारदात में इस्तेमाल हथियार अब तक बरामद नहीं हो सका है। रिमांड पर लेकर आरोपियों से पुलिस पूछताछ की तैयारी में है। इंस्टाग्राम पर हुआ था विवाद प्राथमिकी के अनुसार, कुछ दिन पहले आदर्श कुमार का आरोपियों से इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। शनिवार की शाम अनुराधा देवी अपने पुत्र के साथ पकड़ी चौक की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव और उसका भाई मंजीत यादव वहां पहुंचे। आरोप है कि नवनीत ने पिस्टल से आदर्श कुमार पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक आदर्श कुमार मूल रूप से बिहिया थाना क्षेत्र के झौंवा गांव वार्ड संख्या-4 का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में इंस्टाग्राम पर उपजे विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *