सील बार से शराब चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार:दो अन्य फरार, बिजनौर में केडी बार में हुई वारदात

सील बार से शराब चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार:दो अन्य फरार, बिजनौर में केडी बार में हुई वारदात

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर तिराहे स्थित सील केडी बार से बुधवार रात चार पेटी शराब चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। चोरों ने आधी रात को बार की छत के रास्ते सेंध लगाई। तीन चोर बार में घुसे और चार पेटी शराब चुराकर फरार हो गए। बार मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह केडी बार शराब कारोबारी केशव दूबे का है। दस महीने पहले उनके मकान से एक क्विंटल 80 किलो गांजा बरामद हुआ था, जिसके बाद केशव दूबे समेत चार आरोपी जेल गए थे। आबकारी विभाग ने बार को सील कर उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। तब से यह बार चोरों के निशाने पर था और इसमें पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने चोरी के आरोपी शुभम पुत्र वीरेंद्र को झालू रोड स्थित डूंडापुरी से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शुभम ने अपने साथी आनंद निवासी मुहल्ला चाहशीरी और मुन्ना निवासी नलकूप कॉलोनी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *