जयपुर शहर में सिविक समस्याओं को लेकर दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट का असर अब ज़मीन पर साफ़ दिखने लगा है। कचरा, सीवर, नाले और सड़कों से जुड़ी शिकायतें सामने आते ही संबंधित विभाग हरकत में आ रहे हैं। कहीं समस्याओं का समाधान हो चुका है तो कहीं लोग जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भास्कर एप आमजन और प्रशासन के बीच एक मज़बूत सेतु बनकर उभरा है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। सड़क पर मलबा पड़ा, आवाजाही में हो रही परेशानी सोडाला स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी से बद्री नारायण ने बताया-उनके क्षेत्र में पिछले करीब 8 महीनों से मकान निर्माण का मलबा सड़क पर पड़ा है। मलबा नहीं उठने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खाली प्लॉट बना कचरा घर, बदबू और बीमारियों का खतरा विद्याधर नगर सेक्टर-3 से अंजुम ने बताया-उनके घर के पास स्थित खाली प्लॉट में लगातार कचरा फेंका जा रहा है। धीरे-धीरे वहां कचरे का बड़ा ढेर लग गया है। बदबू और गंदगी से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। क्षेत्र वासियों ने कचरा हटवाने और नियमित सफाई की मांग की है। नाले की पट्टी टूटी, वाहनों के फंसने का खतरा सांगानेर के गुर्जरों का मोहल्ला क्षेत्र से मोइन खान ने बताया-नाले के ऊपर लगी पट्टी कई दिनों से टूटी हुई है। इसके कारण दोपहिया और चौपहिया वाहन कई बार धंस चुके हैं। हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है। 8 महीनों से क्षतिग्रस्त नाले की दीवार, हादसे का डर शास्त्री नगर क्षेत्र की अनीता ने बताया-उनके इलाके में नाले की दीवार पिछले 8 महीनों से टूटी हुई है। दीवार क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं की गई। टूटे नाली कवर दुरुस्त, लोगों को मिली राहत तुलसी नगर के गिरिराज प्रसाद शर्मा ने नाली के ऊपर लगे टूटे फेरो कवर को लेकर पोस्ट किया था। मामला भास्कर समाधान में सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटे कवर को दुरुस्त कर सुरक्षित रूप से लगवाया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की। सीवर लाइन का ब्लॉकेज दूर, गंदगी से मिली निजात वार्ड-34 सिंधी कॉलोनी से डॉ. निशि चंदनानी ने शिकायत की थी कि सीवर चैंबर में मलबा भरने से लाइन पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी। शिकायत सामने आते ही विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर चैंबर की सफाई की और सीवर लाइन को सुचारु किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ पवन लखन सीविल लाइन जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक **पवन लखन** को आज *‘पब्लिक के स्टार’* के रूप में सराहा गया। उन्होंने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सीवर चैंबर की सफाई करवाई और समस्या का समाधान किया। उनकी तत्परता से प्रभावित होकर स्थानीय लोगों ने आभार जताया। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान दैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 2.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें 3.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 4.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 5.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 6.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग 8.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी 9.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं 10.भास्कर एप पर जन समस्याओं के समाधान का सेगमेंट लॉन्च:जलदाय, यूडीएच और गृह राज्यमंत्री ने की शुरुआत; कहा- अधिकारी जिम्मेदार बनेंगे, सरकार और आमजन जुड़ेंगे


