यूजीसी के नए नियमों को लेकर चल रहे विवाद पर मंगलवार को भोजपुर में राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि ये घमासान पूरी तरह गलत है। यूजीसी की ओर से जो व्यवस्था लाई गई है, उसे निश्चित रूप से लागू किया जाना चाहिए। मनेर के राजद विधायक ने आरोप लगाया कि इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं जो समाज के विरोधी हैं और नहीं चाहते कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के बच्चे आगे बढ़ें। ऐसे लोग सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करना चाहते हैं। इसलिए इस तरह का विरोध किसी भी हालत में उचित नहीं है। भाई बीरेंद्र बोले- कभी मैंने पार्टी पर कोई सवाल ही नहीं उठाया तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी पर कोई सवाल नहीं उठाया है और इस तरह की बातें पूरी तरह गलत सूचना पर आधारित हैं। टिकट को लेकर भी उन्होंने कभी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति शामिल है और वे स्वयं भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि बिना कार्यकारिणी की सहमति के कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। उन्होंने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजद परिवार और मजबूत होगा और आने वाले समय में बिहार को एक युवा मुख्यमंत्री मिलेगा। राजद विधायक बोले- बिहार में अपराध बढ़ा, हर व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाई बीरेंद्र ने कहा कि राज्य में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि किसान, मजदूर, छात्र, छात्राएं, महिलाएं, पत्रकार और नेता—हर वर्ग का व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हालात ऐसे हैं कि पहले जिस जंगलराज का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट टिप्पणी किया करते थे, उसे भी वर्तमान हालात ने पीछे छोड़ दिया है। मैं आग्रह करूंगा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से निश्चित रूप से इसका अवलोकन किया जाए और आग्रह किया कि इस स्थिति का संज्ञान लिया जाए। क्योंकि हर व्यक्ति अपने आप में असुरक्षित महसूस कर रहा है। नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर तंज कसा, बोले- केवल दिखावे के लिए घूम रहे हैं सम्राट चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को हथियार चलाने की ट्रेनिंग जरूरी है। सम्राट चौधरी ने ठीक कहा है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। बिहार में एनकाउंटर एक जाति और धर्म विशेष लोगों का एनकाउंटर किया जा रहा है। नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर तंज कसते हुए भाई बीरेंद्र ने कहा कि अधिकारी नीतीश कुमार केवल दिखावे के लिए साथ घूम रहे हैं, लेकिन बिहार में न तो समृद्धि दिख रही है और न ही नया विकास। जहां विकास होना था, वह पहले ही हो चुका है। शिक्षाविद् राम बल्लभ सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर पहुंचे थे राजद नेता शिक्षाविद राम बल्लभ प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर राजद नेता भोजपुर के कोईलवर प्रखंड के धनडीहा गांव पहुंचे थे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। राम बल्लभ प्रसाद सिंह न केवल एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में लगाया। शिक्षा को उन्होंने सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम माना और उसी सोच के साथ उन्होंने कई जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। भाई बीरेंद्र ने कहा कि स्वर्गीय राम बल्लभ प्रसाद सिंह एक विद्वान शिक्षक थे और अब वे हमारे बीच नहीं हैं। मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हम सभी लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्व. राम बल्लभ प्रसाद सिंह पूंज बाबू के पिता थे और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। यूजीसी के नए नियमों को लेकर चल रहे विवाद पर मंगलवार को भोजपुर में राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि ये घमासान पूरी तरह गलत है। यूजीसी की ओर से जो व्यवस्था लाई गई है, उसे निश्चित रूप से लागू किया जाना चाहिए। मनेर के राजद विधायक ने आरोप लगाया कि इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं जो समाज के विरोधी हैं और नहीं चाहते कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के बच्चे आगे बढ़ें। ऐसे लोग सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करना चाहते हैं। इसलिए इस तरह का विरोध किसी भी हालत में उचित नहीं है। भाई बीरेंद्र बोले- कभी मैंने पार्टी पर कोई सवाल ही नहीं उठाया तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी पर कोई सवाल नहीं उठाया है और इस तरह की बातें पूरी तरह गलत सूचना पर आधारित हैं। टिकट को लेकर भी उन्होंने कभी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति शामिल है और वे स्वयं भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि बिना कार्यकारिणी की सहमति के कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। उन्होंने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजद परिवार और मजबूत होगा और आने वाले समय में बिहार को एक युवा मुख्यमंत्री मिलेगा। राजद विधायक बोले- बिहार में अपराध बढ़ा, हर व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाई बीरेंद्र ने कहा कि राज्य में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि किसान, मजदूर, छात्र, छात्राएं, महिलाएं, पत्रकार और नेता—हर वर्ग का व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हालात ऐसे हैं कि पहले जिस जंगलराज का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट टिप्पणी किया करते थे, उसे भी वर्तमान हालात ने पीछे छोड़ दिया है। मैं आग्रह करूंगा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से निश्चित रूप से इसका अवलोकन किया जाए और आग्रह किया कि इस स्थिति का संज्ञान लिया जाए। क्योंकि हर व्यक्ति अपने आप में असुरक्षित महसूस कर रहा है। नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर तंज कसा, बोले- केवल दिखावे के लिए घूम रहे हैं सम्राट चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को हथियार चलाने की ट्रेनिंग जरूरी है। सम्राट चौधरी ने ठीक कहा है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। बिहार में एनकाउंटर एक जाति और धर्म विशेष लोगों का एनकाउंटर किया जा रहा है। नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर तंज कसते हुए भाई बीरेंद्र ने कहा कि अधिकारी नीतीश कुमार केवल दिखावे के लिए साथ घूम रहे हैं, लेकिन बिहार में न तो समृद्धि दिख रही है और न ही नया विकास। जहां विकास होना था, वह पहले ही हो चुका है। शिक्षाविद् राम बल्लभ सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर पहुंचे थे राजद नेता शिक्षाविद राम बल्लभ प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर राजद नेता भोजपुर के कोईलवर प्रखंड के धनडीहा गांव पहुंचे थे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। राम बल्लभ प्रसाद सिंह न केवल एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में लगाया। शिक्षा को उन्होंने सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम माना और उसी सोच के साथ उन्होंने कई जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। भाई बीरेंद्र ने कहा कि स्वर्गीय राम बल्लभ प्रसाद सिंह एक विद्वान शिक्षक थे और अब वे हमारे बीच नहीं हैं। मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हम सभी लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्व. राम बल्लभ प्रसाद सिंह पूंज बाबू के पिता थे और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।


