फतेहाबाद में पूर्व सांसद की सद्भाव यात्रा का तीसरा दिन:रतिया हलके के गांवों से होते हुए पहुंची जिला मुख्यालय; हुड्‌डा खेमा नदारद

फतेहाबाद में पूर्व सांसद की सद्भाव यात्रा का तीसरा दिन:रतिया हलके के गांवों से होते हुए पहुंची जिला मुख्यालय; हुड्‌डा खेमा नदारद

हिसार के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा का आज (गुरुवार) को फतेहाबाद जिले में तीसरा दिन है। टोहाना हलके में यात्रा का पड़ाव पूरा हो गया है। आज यात्रा रतिया हलके के गांवों से होते हुए फतेहाबाद शहर में पहुंचेंगी। बता दें कि, 17 मार्च से बृजेंद्र सिंह और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह यात्रा लेकर फतेहाबाद जिले में पहुंचे थे। इस यात्रा का पांच दिन का शेड्यूल फतेहाबाद जिले के लिए बनाया गया है। इसके बाद यात्रा सिरसा जिले के लिए रवाना होगी। जानिए… आज कहां-कहां से गुजरेगी यात्रा गुरुवार को यात्रा रतिया हलके के गांव शेरगढ़ ढाणी, रतिया शहर में टोहाना रोड, नथवान गेट, एससी चौपाल, नामदेव धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, मेन बाजार रतिया शहर, भगतसिंह चौक, अनाज मंडी, सरदूलगढ़ कैंची, सहनाल, सुखमनपुर, रायपुर ढाणी, हसंगा, भूथन होते हुए फतेहाबाद शहर की अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी। जहां पर रात्रि ठहराव किया जाएगा। अब तक हुड्‌डा गुट यात्रा से दूर जिले में अब तक सद्भाव यात्रा से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गुट दूर ही रहा है। टोहाना हलके में दो दिन तक यात्रा रही है, लेकिन हुड्‌डा गुट का कोई नेता यात्रा में शामिल नहीं हुआ है। टोहाना में सिर्फ विधायक परमवीर सिंह के परिवार से उनके भतीजे ही यात्रा में शामिल रहे हैं। अब यात्रा रतिया में है। यहां से कांग्रेस के जरनैल सिंह विधायक हैं, जिन्हें हुड्‌डा गुट का ही माना जाता है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों में जरनैल सिंह के नाम भी चर्चा हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *