जीविका मेले में 256 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन:बक्सर में 875 ने कराया पंजीकरण; 14 कंपनियों ने लगाए स्टॉल

जीविका मेले में 256 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन:बक्सर में 875 ने कराया पंजीकरण; 14 कंपनियों ने लगाए स्टॉल

बक्सर में जीविका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के तहत शुक्रवार को चौगाई प्रखंड कार्यालय के समीप खेल मैदान परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 875 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 256 को मौके पर ही नौकरी के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका बक्सर तथा जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुबह से ही जिले भर के युवाओं की भारी भीड़ रोजगार पाने की उम्मीद में मेले में उमड़ पड़ी थी। 14 कंपनियों ने लगाए अपने स्टॉल मेले में कुल 14 विभिन्न कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। इनमें टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉम एक्सप्रेस (ब्लिंकिट), पेप्सी (वरुण बेवरेजेज), कोका-कोला, उत्कर्ष स्मॉल माइक्रोफाइनेंस बैंक, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज, एचसीएल, NIIT फाउंडेशन और टीम लीज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल थीं। इन कंपनियों ने युवाओं को प्रशिक्षण, नौकरी और स्वरोजगार से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की। पंजीकृत 875 युवाओं में से 256 का प्राथमिक रूप से ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया। इसके अतिरिक्त, 210 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया। चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। युवाओं को भी दिला रही रोजगार जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है, ताकि महिलाएं और युवा आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त बन सकें। अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर प्रदान करने का एक सशक्त मंच हैं। उन्होंने बताया कि यहां प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होती है, जिसका युवाओं को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। बक्सर में जीविका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के तहत शुक्रवार को चौगाई प्रखंड कार्यालय के समीप खेल मैदान परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 875 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 256 को मौके पर ही नौकरी के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका बक्सर तथा जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुबह से ही जिले भर के युवाओं की भारी भीड़ रोजगार पाने की उम्मीद में मेले में उमड़ पड़ी थी। 14 कंपनियों ने लगाए अपने स्टॉल मेले में कुल 14 विभिन्न कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। इनमें टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉम एक्सप्रेस (ब्लिंकिट), पेप्सी (वरुण बेवरेजेज), कोका-कोला, उत्कर्ष स्मॉल माइक्रोफाइनेंस बैंक, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज, एचसीएल, NIIT फाउंडेशन और टीम लीज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल थीं। इन कंपनियों ने युवाओं को प्रशिक्षण, नौकरी और स्वरोजगार से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की। पंजीकृत 875 युवाओं में से 256 का प्राथमिक रूप से ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया। इसके अतिरिक्त, 210 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया। चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। युवाओं को भी दिला रही रोजगार जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है, ताकि महिलाएं और युवा आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त बन सकें। अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर प्रदान करने का एक सशक्त मंच हैं। उन्होंने बताया कि यहां प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होती है, जिसका युवाओं को भरपूर लाभ उठाना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *