मैट्रिक परीक्षा का आज दूसरा दिन है। पहली पाली में गणित की परीक्षा होगी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतार सुबह से ही देखने को मिली। जिले में इस साल कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब लगभग 45 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्र और छात्राओं की संख्या लगभग बराबर है।
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। जूते-मोजे, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध है। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। पहचान पत्र की भी हो रही जांच
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की अनिवार्य जांच की जा रही है। देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को निर्धारित समय सीमा के बाद प्रवेश नहीं दिया गया। केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे दिन गणित की परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों में हल्की घबराहट है, लेकिन अधिकांश छात्र आत्मविश्वास के साथ केंद्रों में प्रवेश करते नजर आए। अभिभावक भी केंद्रों के बाहर खड़े हैं। DM नवल किशोर चौधरी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित की जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। मैट्रिक परीक्षा का आज दूसरा दिन है। पहली पाली में गणित की परीक्षा होगी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतार सुबह से ही देखने को मिली। जिले में इस साल कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब लगभग 45 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्र और छात्राओं की संख्या लगभग बराबर है।
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। जूते-मोजे, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध है। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। पहचान पत्र की भी हो रही जांच
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की अनिवार्य जांच की जा रही है। देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को निर्धारित समय सीमा के बाद प्रवेश नहीं दिया गया। केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे दिन गणित की परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों में हल्की घबराहट है, लेकिन अधिकांश छात्र आत्मविश्वास के साथ केंद्रों में प्रवेश करते नजर आए। अभिभावक भी केंद्रों के बाहर खड़े हैं। DM नवल किशोर चौधरी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित की जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।


