चैती छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने किया खरना:विधि-विधान से पूजा कर ग्रहण किया प्रसाद, 24 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा

चैती छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने किया खरना:विधि-विधान से पूजा कर ग्रहण किया प्रसाद, 24 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा

किशनगंज में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ नहाय-खाय के साथ शुरू होने के बाद सोमवार को दूसरे दिन छठ व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किया। इस दौरान व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे जिले में छठ पर्व को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। गुड़ और चावल से बना प्रसाद बांटा सोमवार को दिनभर उपवास रखने के बाद शाम के समय खरना की विशेष पूजा की गई। पूजा संपन्न होने के बाद गुड़ और चावल से बने प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे व्रतियों ने ग्रहण किया। इससे पहले रविवार को छठ व्रतियों ने नदियों और अन्य जलस्रोतों में स्नान कर नहाय-खाय की परंपरा निभाई थी। इस दिन व्रतियों ने कद्दू-भात ग्रहण कर चार दिवसीय व्रत की शुरुआत की थी। छठ पर्व को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। परिवार के सदस्य मिलकर पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ व्रत का पालन कर रही हैं। 25 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रत का समापन छठ पूजा के आगामी अनुष्ठानों को लेकर भी व्रतियों में उत्साह देखा जा रहा है। 24 मार्च को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 25 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ पूजा का समापन होगा। इधर, छठ पर्व के चलते शहर के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। सोमवार को छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। नारियल, केला, सूप, डाली, फल और ईख सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखी गई। दुकानदारों ने बताया कि छठ को लेकर बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। किशनगंज में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ नहाय-खाय के साथ शुरू होने के बाद सोमवार को दूसरे दिन छठ व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किया। इस दौरान व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे जिले में छठ पर्व को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। गुड़ और चावल से बना प्रसाद बांटा सोमवार को दिनभर उपवास रखने के बाद शाम के समय खरना की विशेष पूजा की गई। पूजा संपन्न होने के बाद गुड़ और चावल से बने प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे व्रतियों ने ग्रहण किया। इससे पहले रविवार को छठ व्रतियों ने नदियों और अन्य जलस्रोतों में स्नान कर नहाय-खाय की परंपरा निभाई थी। इस दिन व्रतियों ने कद्दू-भात ग्रहण कर चार दिवसीय व्रत की शुरुआत की थी। छठ पर्व को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। परिवार के सदस्य मिलकर पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ व्रत का पालन कर रही हैं। 25 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रत का समापन छठ पूजा के आगामी अनुष्ठानों को लेकर भी व्रतियों में उत्साह देखा जा रहा है। 24 मार्च को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 25 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ पूजा का समापन होगा। इधर, छठ पर्व के चलते शहर के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। सोमवार को छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। नारियल, केला, सूप, डाली, फल और ईख सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखी गई। दुकानदारों ने बताया कि छठ को लेकर बाजार में खरीदारी तेज हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *