फोन मांगने के बहाने युवक से मोबाइल छीना:खुद को दरोगा बताकर डराया, केटीएम बाइक से आया लुटेरे

फोन मांगने के बहाने युवक से मोबाइल छीना:खुद को दरोगा बताकर डराया, केटीएम बाइक से आया लुटेरे

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बाइक सवार युवक मोबाइल लेकर फरार हो गया। कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा फिर लेकर भाग। पुलिस सीसीटीवी की मदद से तलाश कर रही है। तेलीबाग थाना क्षेत्र के ब्रिज बिहार कॉलोनी निवासी शिवा भारती से विधानसभा मार्ग पर एक अज्ञात युवक ने मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित रोज की तरह 11 जनवरी की सुबह अपने काम पर डीआरएम कार्यालय हजरतगंज के लिए घर से निकला था। सुबह करीब 6:50 बजे विधानसभा मार्ग पर केटीएम बाइक सवार एक युवक ने शिवा को रोक लिया। उसने यह कहते हुए मोबाइल मांगा कि उसका फोन बंद हो गया है और उसे इमरजेंसी कॉल करनी है। जब शिवा ने मोबाइल देने से इनकार किया तो आरोपी ने खुद को दरोगा बताते हुए धमकाया और जेल भिजवाने की बात कही। डर के कारण पीड़ित ने मोबाइल दे दिया। इसके बाद आरोपी बातचीत में उलझाता रहा और अचानक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर मौके से फरार हो गया। मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे थे। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *