भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी विश्व हिंदू परिषद की बैठक शहर के स्थानीय सीताराम विवाह, रीगा रोड में जिला मंत्री रोहित कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गयी। बैठक में आगमी 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभा यात्रा को सफल बनाने को लेकर समिति का गठन किया गया। वहीं संबंधित कार्य को संपादित करने को जिम्मेवारियों का अवगत कराया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य एवं संयोजक संत भूषण दास जी महाराज उपस्थित हुए। संत भूषण दास जी महाराज ने कहा कि अखिल ब्रह्मांड के नायक पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव के समय अपने-अपने घर से फूलों से सजा हुआ आरती करे। अपने-अपने घरों, दुकान, ऑफिस पर भगवा ध्वज लगाना चाहिए। जगह-जगह रंगोली सजाना जाए, घर-घर शाम को दीप जलाना चाहिए, जिससे मानव को धन्यधान्य, लक्ष्मी, वैभव से परिपूर्ण हो। सुबह 6 जानकी मंदिर परिसर से भगवान राम जी का एवं चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का सुंदर झांकी रूप रथ बाजे के साथ शोभायात्रा मुख़्य मार्ग होते हुए सोनापट्टी, सरवगी चौक, गांधी चौक, दीपक स्टोर, वीर कुंवर सिंह चौक से पून: वापस मुख्य मार्ग होते हुए महंथ साह चौक से रघुलीला होते हुए कोट बाजार महावीर स्थान, रतन चौक से होते हुए जानकी मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण के बाद समापन की जाएगी। मौके पर चंदन कुमार, मीरा गुप्ता, अनीता देवी, सुमित्रा देवी भी थीं। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी विश्व हिंदू परिषद की बैठक शहर के स्थानीय सीताराम विवाह, रीगा रोड में जिला मंत्री रोहित कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गयी। बैठक में आगमी 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभा यात्रा को सफल बनाने को लेकर समिति का गठन किया गया। वहीं संबंधित कार्य को संपादित करने को जिम्मेवारियों का अवगत कराया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य एवं संयोजक संत भूषण दास जी महाराज उपस्थित हुए। संत भूषण दास जी महाराज ने कहा कि अखिल ब्रह्मांड के नायक पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव के समय अपने-अपने घर से फूलों से सजा हुआ आरती करे। अपने-अपने घरों, दुकान, ऑफिस पर भगवा ध्वज लगाना चाहिए। जगह-जगह रंगोली सजाना जाए, घर-घर शाम को दीप जलाना चाहिए, जिससे मानव को धन्यधान्य, लक्ष्मी, वैभव से परिपूर्ण हो। सुबह 6 जानकी मंदिर परिसर से भगवान राम जी का एवं चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का सुंदर झांकी रूप रथ बाजे के साथ शोभायात्रा मुख़्य मार्ग होते हुए सोनापट्टी, सरवगी चौक, गांधी चौक, दीपक स्टोर, वीर कुंवर सिंह चौक से पून: वापस मुख्य मार्ग होते हुए महंथ साह चौक से रघुलीला होते हुए कोट बाजार महावीर स्थान, रतन चौक से होते हुए जानकी मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण के बाद समापन की जाएगी। मौके पर चंदन कुमार, मीरा गुप्ता, अनीता देवी, सुमित्रा देवी भी थीं।


